Weekly Horoscope (Saptahik Rashifal) 27 January to 02 February: शनि का राशि परिवर्तन (Shani Gochar 2020) हो चुका है। इस समय शनि मकर राशि में अपने शत्रु ग्रह सूर्य के साथ विराजमान हैं। ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों की युति अच्छी नहीं मानी गई है। नये सप्ताह में 29 जनवरी को बसंत पंचमी (Basant Panchami) त्योहार भी पड़ रहा है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इसी के साथ माघ गुप्त नवरात्रि (Magh Gup Navratri) भी चल रही हैं। जानिए ये सप्ताह किन राशि वालों के लिए खुशनुमा और किनके लिए मुश्किल भरा रहने वाला है…
मेष- इस सप्ताह आप उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। आर्थिक स्थिति सुधारने को लेकर बड़े फैसले लेने पर विचार कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पिता से मदद लेनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। लोहे के कारोबारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा जाने वाला है। परिवार में किसी मसले पर फैसला लेने से पहले पत्नी से सलाह जरूर कर लें। प्यार के मामले में इस राशि के जातकों की मुराद पूरी हो सकती है। प्रेम संबंधो में कटुता आने के संकेत हैं।
वृषभ- आपके लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। नौकरी करने वाले ऑफिस में किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचें। खान-पान से जुड़े कारोबारियों की उन्नति में कुछ लोग बाधाएं डालने का प्रयास कर सकते हैं। कई मौकों पर आपकी वाणी भी आपकी दुश्मन बन सकती है। शादीशुदा लोगों का जीवन भी इस सप्ताह मुश्किल भरा रहने वाला है। छात्रों और प्रेमियों के लिए समय उत्तम रहने वाला है। सेहत के मोर्चे पर भी आपको शारीरिक और मानसिक परेशानी उठानी पड़ सकती है।
मिथुन- यह सप्ताह बढ़िया जाने वाला है। करियर को लेकर भाग्य पूरी तरह से आपके साथ रहने वाला है। जिसका परिणाम आपको इस सप्ताह मिल सकता है। आप खामोशी से अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते चले जाएंगे। किसी करीबी की आर्थिक तौर पर मदद करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी लापरवाही के चलते आपको नुकसान हो सकता है। जोकि आपकी गाड़ी से जुड़ा हो सकता है। प्रेमियों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं।
कर्क- यह सप्ताह आपको मानसिक शांति देने वाला है। घर में लोगों की शिकायतें आप दूर करने में सफल होंगे। हालांकि कार्यस्थल पर आप बढ़ते हुए काम को देखकर दबाव महसूस करेंगे। जिसका असर आपके व्यक्तिगत जीवन पर पड़ सकता है। सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने साथी से मुलाकात कर सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों को थोड़ा संहर्ष करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
सिंह- यह सप्ताह आपके लिए बड़े निर्णय लेने वाला हो सकता है। करियर को लेकर छात्र अपनी परेशानियों को हल कर पाएंगे। व्यक्तिगत मोर्चे पर बड़ों के साथ से किसी बड़े मुद्दे को खत्म कर पाएंगे। प्रेमी इस सप्ताह अगर शादी की बात बढ़ाएंगे तो उत्तम रहेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा। हालांकि सेहत के मोर्चे पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ा सकता है। वाहन से नुकसान के योग बन रहे हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद हो सकता है।
कन्या- यह सप्ताह आपको भाग्यवान बनाएगा। आपको मेहनत से ज्यादा फल मिल सकता है। करीबी मित्र किसी बड़े काम में आपका साथ दे सकता है। किसी बड़े काम के चलते विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। यह आपके काम बिगाड़ सकता है। प्रेमियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा जाने वाला है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर परेशान हो सकते हैं। यह आपकी जेब पर भी असर डाल सकता है।
तुला- यह सप्ताह आपको परेशान करने वाला हो सकता है। नौकरी की तलाश में अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। ऑफिस में हुई लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जो आप और आपके परिवार को परेशानी में डाल सकता है। आय बढ़ाने के सोर्स में रुकावट आ सकती है। कारोबारियों का पैसा फंस सकता है। प्रेम संबधों को आगे बढ़ाने पर फैसला कुछ वक्त के लिए टाल दें तो ही बेहतर होगा।
वृश्चिक- यह सप्ताह मिला जुला रहने वाला है। आपको अपनी बेहतरी के लिए कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। जो आपको उन्नति देंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम के बोझ के साथ तारीफें भी मिलेंगी। घर में शांति का माहौल रहेगा। छात्रों को प्रयास बढ़ाने होंगे। शादीशुदा लोग किसी भी बहस से बचें। माता की सेहत बिगड़ सकती है।
धनु- हमसफर के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में सेहत परेशान कर सकती है। नौकरी में अधिकारी का सहयोग मिलेगा।
मकर- इस सप्ताह साझेदारी वाले कार्य में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के शुरुआत में चाहने वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर अपना कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में बाधा आ सकती है।
[bc_video video_id=”6125820111001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कुंभ- सप्ताह के शुरुआत में स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। दैनिक आय बढ़ने के आसार हैं। इस सप्ताह जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। परिवार में छोटे बच्चों की सेहत की चिंता रहेगी।
मीन- इस सप्ताह वित्तीय फायदा हो सकता है। नई नौकरी के रास्ते भी खुलेंगे। किसी बड़े फैसले को लेकर परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में फंसे हुए पैसों की वापसी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सप्ताह का मध्य लाभकारी साबित होगा।
