Weekly Horoscope (Saptahik Rashifal) 20 January to 26 January: साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) के अनुसार 20 से 26 जनवरी तक सभी राशियों के लिए खास है। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह व्यवसायिक मोर्चे पर अच्छा परिणाम देखने के लिए मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वृषभ राशि के लोग सप्ताह के आरंभ में यात्रा पर जा सकते हैं। पेशेवर मोर्चा लाभकारी साबित होने वाला है। मिथुन राशि से संबंधित जातक आर्थिक मोर्चे पर उन्नति कर सकते हैं। परिवार में आर्थिक खर्च बढ़ेगा। कर्क राशि से संबंधित लोग पेट की समस्या से जूझ सकते हैं। इसके साथ ही इस सप्ताह साल 2020 का शनि का गोचर 24 जनवरी को होने वाला है। शनि का यह गोचर मकर राशि में होगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। जानिए साप्ताहिक राशिफल (20-26 जनवरी)…

षट्तिला एकादशी व्रत की पूजन विधि, कथा, मुहूर्त और पारण की विधि यहां देखें

मेष: इस सप्ताह व्यावसायिक मोर्चे पर अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबी अवधि के निवेश से फायदा होगा। सप्ताह के अंत में दैनिक आय में वृद्धि देखने को मिल सकता है। करियर की तरक्की में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

वृषभ: सप्ताह के शुरुआत में यात्रा करनी पर सकती है। पेशेवर मोर्चे पर रचनात्मकता आ सकती है। याददास्त की समस्या पारेशान कर सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी।

मिथुन: इस सप्ताह कार्यस्थल पर किसी से अनावश्यक बहस हो सकती है। आर्थिक मामलों में उन्नति होने वाली है। परिवार में आर्थिक खर्च बढ़ने वाला है। इस सप्ताह स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के सहयोग के लिए तत्पर रहने वाले हैं।

कर्क: इस सप्ताह शौक के साधनों के ऊपर धन खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहने वाली है। सप्ताह के बीच में पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। बहुत अधिक तनाव या सीने में जलन की समस्या परेशान कर सकती है।

सिंह: इस सप्ताह अचानक खर्च बढ़ने वाला है। नौकरीपेशा वाले लोगों को दफ्तर में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में कुछ नया परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

कन्या: भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह सामाजिक कार्यों को लेकर भागदौड़ बना रहने वाला है। सप्ताह के अंत में सरकारी कामों से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह परेशानी वाला साबित होगा।

तुला: आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह खास साबित होने वाला है। हालांकि कार्यस्थल पर अधिकारियों से सावधान रहना होगा। व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह खास साबित होगा।

वृश्चिक: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह खास साबित हो सकता है। घर में सुख-शांति और खुशी का माहौल रहेगा। सप्ताह के अंत में मन बेचैन रहेगा। जिसके कारण बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में थकान रहेगा।

धनु: सप्ताह के शुरुआत में स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। नौकरीपेशा में शांति का अनुभव कर सकते हैं। दैनिक आय बढ़ने के आसार हैं। परिवार में छोटे बच्चों के सेहत की चिंता रहेगी। इस सप्ताह जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है।

मकर: सप्ताह के शुरुआत में शरीर में ताजगी भरा रहने वाला है। हमसफर के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेगा। सप्ताह के मध्य में अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। नौकरी में बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: इस सप्ताह साझेदारी वाले कार्य में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के शुरुआत में चाहने वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में बाधा आ सकती है। कार्यस्थल पर अपना कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा।

मीन: सप्ताह के शुरुआत में आर्थिक लाभ की संभावना है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में उधार पैसों की वसूली कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सप्ताह का मध्य लाभकारी साबित होगा। नौकरीपेशा वाले जातकों को कार्यस्थल अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।