Weekly Horoscope (Rashifal) 24th Feb to 01 March 2020: साप्ताहिक राशिफल: मेष: सप्ताह के आरंभ में करियर के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर बॉस से मधुर संबंध स्थापित होंगे। सप्ताह के बीच में परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। महिला जातकों का सौन्दर्य के प्रसाधनों में खर्च बढ़ेगा। घर पर कोई नया मेहमान आ सकता है।
वृषभ: सप्ताह की शुरुआत अच्छी साबित होगी। कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। बौद्धिक प्रतिभा का विकास होगा। व्यापार में अचानक कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में उत्साह बना रहने वाला है। मौसमी बीमारी से सतर्क रहें।
मिथुन: नौकरी रोजगार में बदलाव हो सकता है। व्यापार में आय के नए साधन प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों के मामलों में अड़चनें आ सकती है। शारीरिक रूप से नुकसान हो सकता है। लीवर संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं।
कर्क: सप्ताह के आरंभ में पारिवारिक रिश्तों में निकटता आएगी। ऑनलाइन व्यापार बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। नौकरी-पेशा वाले जातक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी।
सिंह: सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक मसलों को लेकर आपसी विवाद बढ़ सकता है। हालांकि समझदारी से विवाद का हल निकाल सकते हैं। आर्थिक कार्य की यात्रा को लेकर सावधान रहें। निजी व्यापार में धन हानि हो सकती है।
कन्या: सप्ताह के आरंभ में यात्रा के योग हैं। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। मेहनत के अनुकूल सफलता न मिलने से मन अप्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहने वाली है। बच्चों के सेहत की चिंता रहेगी।
तुला: सप्ताह के आरंभ में छोटे-मोटे कामों से आर्थिक लाभ मिलेगा। साझेदारी वाले व्यापार में कुछ हद तक नुकसान सहना पड़ सकता है। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ समय के लिए मनमुटाव हो सकता है। पिता की सेहत की चिंता रहेगी।
वृश्चिक: सप्ताह के आरंभ में नए कामकाज की शुरुआत कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति में उतार-चढ़ाव झेलना पड़ सकता है। परिवार में माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। संतान पक्ष से लाभ होगा। जमीनी विवाद सम्पन्न होगा।
धनु: इस सप्ताह आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। स्वास्थ्य मामलों में बेचैनी महसूस कर सकते हैं। मनोरंजन के साधनों पर धन व्यय होगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। बिजनेस में प्रगति होगी।
मकर: इस सप्ताह प्रेम संबंधों के मामलों में सकारात्मक पहल देखने को मिलेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह खास साबित होने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
कुंभ: इस सप्ताह पैतृक संपत्ति में इजाफा होने वाला है। विद्यार्थी वर्ग को उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यक्तिगत जीवन में जिम्मेदारी बढ़ेगी। व्यवसाय में साझेदार से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
मीन: सप्ताह के आरंभ में पेशेवर मोर्चे पर लाभ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में किसी साथी से नोकझोंक हो सकती है। कोई पुराना जमीनी विवाद सुलझेगा। नींद की कमी के कारण थकान और बेचैनी महसूस कर सकते हैं।