Weekly Horoscope/Rashifal, साप्ताहिक राशिफल, 18 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021: इस साप्ताहिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकते हैं कि 18 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच आपके लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा। कुछ राशि वालों के लिए यह हफ्ता तनावपूर्ण रहेगा तो कुछ के धन में वृद्धि होगी।
मेष:
इस राशि के जातकों के लिए आने वाला हफ्ता थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा।
इस हफ्ते धन सोच-समझकर खर्च करें क्योंकि आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है।
परिवार के साथ रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
पढ़ाई के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
वृष:
घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत होगी।
इस राशि के जातकों को माता-पिता का स्नेह मिलेगा।
व्यापार में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
जल्दबाजी में काम के प्रति लापरवाही ना बरतें।
इष्ट देवी की पूजा करें।
मिथुन:
इस हफ्ते आर्थिक परेशानी दूर होगी।
पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी।
घर में नन्हें मेहमान के आगमन के योग बन रहे हैं।
हालांकि कार्यों की अधिक जिम्मेदारी के कारण तनाव में वृद्धि होगी।
इस राशि के छात्र योग और ध्यान करें तो शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
कर्क:
इस हफ्ते सेहत में सुधार होगा।
आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
बड़ों के साथ मर्यादा का आचरण करें।
परिवार के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।
मेहनत के अनुसार फल प्राप्त करें।
सिंह:
ग्रहों की स्थिति के कारण आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
घर के सदस्य हाथ खोलकर खर्चा करेंगे।
नौकरी पेशा लोगों के लिए यह हफ्ता कठिन रहेगा।
मां कात्यायनी की पूजा करने से सुभ परिणाम मिलेंगे।
कन्या:
लंबे समय से चली आ रहीं स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
धन का जोखिम उठाने से बचें।
जल्दबाजी और जोश में कोई भी फैसला लेने से बचें।
छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, हालांकि पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
तुला:
विभिन्न क्षेत्रों में चल रही उठा-पथक आपको कुछ बैचेन कर सकती है।
इस हफ्ते परिवार के साथ आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सहपाठियों के साथ छोटी-मोटी बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है।
मन को शांत रखें।
वृश्चिक:
इस हफ्ते अपने भाग्य पर अधिक निर्भर ना रहें।
बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रयास करते रहें।
अपने खर्चे को अधिक बढ़ाने से बचें।
छात्रों को विदेश में पढ़ने का मौका मिल सकता है।
आपकी मेहनत रंग लाएगी।
धनु:
स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
बड़े-बुजुर्गों की सलाह और अनुभव आपके काम आएगा।
करियर में अच्छे फल प्राप्त होंगे।
108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मकर:
मौसमी बीमारी की चपे में आ सकते हैं।
अलग-अलग स्रोतों से धन लाभ होगा।
घर में खुशी का माहौल रहेगा।
नौकरी पेशा लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है।
कुंभ:
साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
आर्थिक स्थिति मजूबत होगी।
कार्यक्षेत्र में किसी से बहस हो सकती है।
इस राशि के छात्रों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा।
आपको दृढ़ इच्छाशक्ति और मनोबल की आवश्यकता होगी।
मीन:
मानसिक तनाव को दरकिनार करते हुए, लोगों के साथ खुलकर हंसी-मज़ाक करेंगे।
आपका ऊर्जावान, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार परिवार में खुशियां बढ़ाएगा।
माता-पिता से प्रेम और स्नेह की प्राप्ति भी होगी।
छात्रों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।