Weekly Horoscope/Rashifal, साप्ताहिक राशिफल 19-25 जुलाई 2021: मेष: इस सप्ताह भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने से आप अपने जरूरी कार्य पूरे कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए भी समय काफी शुभ दिखाई दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रेमी-प्रेमिकाओं का समय अच्छा गुजरेगा।
वृषभ: आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। रूके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। यात्रा से इन्हें लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोग विवाद से बचें। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुन: बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य के लिहाज से ये सप्ताह परेशानी भरा रहने वाला है। गले संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।
कर्क: किसी काम में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। परिवार में कोई मांगलिक काम संपन्न हो सकता है। (यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: स्त्री-पुरुष के चेहरे के कौन से तिल माने जाते हैं लकी, जानिए)
सिंह: यह सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा। जॉब के ऑफर आएंगे। पीठ दर्द, कमर दर्द, सिर दर्द से परेशान हो सकते हैं।
कन्या: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
तुला: इस सप्ताह आपको वाद-विवाद से बचकर रहना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी से संबंध खराब हो सकते हैं। खर्च पर भी नियंत्रण करना होगा। पारिवार और दोस्तों का सहयोग मिलगा।
वृश्चिक: भौतिक सुखों में वृद्धि होने वाली है। आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी। रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। निवेश के लिए समय अच्छा दिखाई दे रहा है। वाणी पर थोड़ा संयम बरतना होगा। किसी से लड़ाई झगड़ा होने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। (यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: स्त्री-पुरुष के चेहरे के कौन से तिल माने जाते हैं लकी, जानिए)
धनु: आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। मानसिक शांति रहेगी। यात्रा के योग बनेंगे। लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
मकर: आपके लिए ये सप्ताह मिल जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने की संभावना है। घर परिवार में पूजा पाठ का माहौल रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। (यह भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: ऐसे सपने आने पर तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है धन हानि या कोई दुर्घटना)
कुंभ: आपकी सुख-संपन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरी वाले जातकों को प्रमोशन मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
मीन: यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत शुभ है। बिजनेस में तरक्की की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। (यह भी पढ़ें- शनि के राशि परिवर्तन के साथ किन राशियों पर शुरू हो जाएगी शनि साढ़े साती तो किन पर ढैय्या, जानिए)

