Weekly Rashifal In Hindi (14 To 20 June 2021): इस सप्ताह 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेगा जहां शुक्र पहले से ही स्थित हैं। शनि इस समय मकर राशि में गोचर हैं तो बुध वृषभ राशि में, मंगल कर्क में और गुरु कुंभ में विराजमान हैं। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए ये सप्ताह 5 राशिवालों के लिए शानदार साबित हो सकता है तो वहीं कुछ राशि के जातकों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष: इस सप्ताह आप निजी जीवन में खुश रहेंगे। जो जातक कारोबार करते हैं या सेल्स क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और इससे धन लाभ मिलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। इस सप्ताह कुछ न कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आपकी प्रशासनिक और नेतृत्व करने की क्षमता में सुधार आएगा। पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
वृषभ: इस सप्ताह कुछ नया और अच्छा करने में आप पैसे खर्च करेंगे। प्रॉपर्टी या अचल संपत्ति में निवेश फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे। उच्च अधिकारियों से सम्मान और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में किसी समझौते या डील से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के लोग बातों से किसी का भी जीत लेते हैं दिल, ये खूबी इन्हें हर काम में दिलाती है सफलता
मिथुन: इस सप्ताह आप बुद्धिमानी से अपने कार्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। यात्राओं में धन अधिक खर्च होने की संभावना है। काम की अधिकता रहेगी और आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। कारोबारियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा।
कर्क: स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह निवेश करने से बचें अगर बहुत जरूरी है तो पैसा कहीं सोच समझकर ही लगाएं। किसी से धोखा मिलने के आसार रहेंगे इसलिए आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों मेें खटास उत्पन्न हो सकती है। इस राशि के जो जातक 40 पार कर चुके हैं उन्हें अपनी हेल्थ का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा।
सिंह: इस राशि के जातकों को इस दौरान करियर में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। आपकी प्रशासनिक क्षमताएं भी बढ़ेंगी। कुछ नए संबंध इस दौरान बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
कन्या: इस सप्ताह आपको करियर में जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा। कारोबारी इस दौरान खूब लाभ कमाएंगे और समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
तुला: इस सप्ताह आपका किसी न किसी से टकराव होता रहेगा। किसी भी काम में भाग्य का बहुत अधिक साथ नहीं मिलेगा। कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य के लिहाज से समय सही रहेगा।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव अधिक रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस दौरान लाभ मिलने की संभावना है। आपकी वाणी में कठोरता आएगी जिससे कई संबंध बिगड़ सकते हैं।
धनु: आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। क्योंकि आपका क्रोधी स्वभाव आपके करीबी रिश्तों में खटास उत्पन्न कर सकता है। साझेदारी के काम में किसी वजह से परेशानी आ सकती हैं। मैनेजमेंट और संचार के क्षेत्र से जुड़े लोगों के करियर में वृद्धि होने की संभावना है।
मकर: इस सप्ताह आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जिससे आप हर स्थिति से लड़ने में कामयाब हो सकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। लोन या कर्जा आप चुकता कर सकते हैं।
कुंभ: इस राशि के जातकों को कारोबार में प्रगति मिलेगी। निवेश के लिए समय अच्छा है। इस सप्ताह आप सकारात्मक और खुश नजर आएंगे। आपका प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा। बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या से आप जूझ सकते हैं।
मीन: इस सप्ताह मानसिक तनाव अधिक रहेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं से आप इस दौरान दूर हो सकते हैं। किसी भी कार्य में सफलता पाने में समय लगेगा इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।