Weekly Horoscope/Rashifal, साप्ताहिक राशिफल 13-19 अप्रैल 2020: मेष: इस सप्ताह काम में ध्यान लगाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। स्वास्थ्य कुछ खराब रहने के आसार हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। आर्थिक तौर पर आ रही परेशानी बढ़ सकती हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
वृष: कोई सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। व्यापार में मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। रूका हुआ कार्य पूरा होने के आसार हैं। यदि किसी नई परियोजना की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय उचित रहेगा। आपको अपने परिवार की जरूरतों का भी ध्यान देना होगा।
मिथुन: आप इस सप्ताह काम में काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। व्यापार में आपको नई परियोजना बनाने की जरूरत है। लव लाइफ में परेशानी रहेगी। परिवार में किसी महिला पक्ष की सेहत बिगड़ने के आसार हैं।
कर्क: आपका किसी से चल रहा विवाद खत्म होगा। ऑफिस के कार्यों के सावधानी के साथ करने की जरूरत है। अविवाहित जातकों को उनका लव पार्टनर मिल सकता है। जीवन में खुशहाली आयेगी।
सिंह: आपके आस पास सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। यह समय आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आप कुछ क्रिएटिव काम कर सकते हैं। करियर में प्रगति होगी। जीवनसाथी से सभी उम्मीदें पूरी होंगी।
कन्या: जीवनसाथी के साथ चल रहे वाद विवाद खत्म होंगे। लेकिन पुराने साथी से भी मुलाकात हो सकती है। कामकाज के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
तुला: इस सप्ताह आप अपने करियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। लेकिन कुछ भी फैसला सोच समझकर ही लें। पार्टनर का आपको भरपूर प्यार मिलेगा। बॉस के साथ संबंध मधूर रहेंगे।
वृश्चिक: समय आपके लिए शुभ रहने के आसार हैं। कार्य आपके अनुसार पूरे होंगे। आप अपने काम में निपुण हो जायेंगे। लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। रोमांटिक लाइफ भी अच्छी रहेगी।
धनु: आपके अंदर एक नई ऊर्जा रहेगी। जो आपको नए काम करने के लिए प्रेरित करेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वाद विवाद से बचने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में सफलता हासिल होगी।
मकर: आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। यह परिवर्तन खुशियां लेकर के आयेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय सामान्य है।
कुंभ: आपको इस हफ्ते अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। कामकाज की दृष्टि से लक्ष्यों को प्राप्त करने में मेहनत लगेगी। सहकर्मियों के सहयोग से काम बनेगा। सेहत का ख्याल रखें। विवाहित जातकों के संबंध अच्छे रहेंगे।
मीन: इस सप्ताह आप किसी से बिगड़े संबंध सुलझाने की कोशिश करेंगे। कामकाज की दृष्टि से जीवन प्रगति के पथ पर है। कड़ी मेहनत से आपको अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। रोमांटिक जीवन में सफलता मिलेगी।
