Rudraksha For Career And Business: हिंदू धर्म में रुद्राक्ष का विशेष महत्व है। शिव महापुराण ग्रंथ में कुल सौलह प्रकार के रुद्राक्षों का वर्णन मिलता है। जिसमें एक मुखी रुद्राक्ष बेहद दुर्लभ है। वहीं रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओ से मानी जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति विधि- विधान से रुद्राक्ष धारण करता है, उसको सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही उसके ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं उन रुद्राक्ष के बारे में जिनको धारण करने से आपको करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये रुद्राक्ष कौन से हैं और इनको धारण करने की विधि…

धारण करें 7, 13 और 14 मुखी रुद्राक्ष

अगर बहुत मेहनत के बाद भी आपको करयिर और व्यापार में सफलता नहीं मिल पा रही हो तो आप लोग 7, 13 और 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करेंं। ऐसा करने से आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही रुद्राक्ष धारण करने से आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं तेरहमुखी रुद्राक्ष धारण करने से मनुष्य कुशल व्यापारी बनता है।

वहीं इन तीनों रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य रहता है और उसके पास धन की कमी नहीं होती है। साथ ही व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहता है और उसके अंदर एक आंतरिक ऊर्जा बनी रहती है। वहीं व्यक्ति की कार्य करने की शैली में निखार आता है और व्यक्ति अच्छे डिसीजन ले पाता है। 

इस विधि से करें धारण

शास्त्रों के अनुसार 7, 13 और 14 मुखी रुद्राक्ष को एक साथ गले में धारण करना चाहिए। इसके लिए धातु सबसे उपयुक्त चांदी रहेगी। इसलिए इन तीनों रुद्राक्ष को चांदी के पैंडल में जड़वाकर धारण करना चाहिए। वहीं रुद्राक्ष को सोमवार, तेरस, मास की शिवरात्रि या पंचमी को धारण कर सकते हैं। धारण करने से पहले रुद्राक्ष का रुद्राभिषेक करना चाहिए। रुद्राक्ष को पहले गंगाजल और गाय के कच्चे दूध से शुद्ध करके ही धारण करना चाहिए। साथ ही रुद्राक्ष शिवलिंग अथवा शिव प्रतिमा से स्पर्श कराकर ही धारण करना चाहिए। रुद्राक्ष को कभी भी काले धागे में नहीं धारण करना चाहिए. इसे हमेशा लाल या पीले रंग के धागे में ही धारण करें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024