Vrashchik Rashifal 2025 In Hindi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नया साल काफी अच्छा जाने वाला है। साल 2025 में गुरु के साथ-साथ शनि, राहु और केतु भी राशि परिवर्तन करने वाले है जिसका असर भी इस राशि के जातकों के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक स्थिति पर असर पड़ने वाला है। गुरु की स्थिति की बात करें, तो सप्तम और अष्टम भाव में रहने वाले हैं। इसके साथ ही इस राशि के जातक नए साल में स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सजग रहें, तो बेहतर हो सकता है। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा होगा नया साल 2025…
वृश्चिक राशि के जातकों के नए साल में स्वास्थ्य की बात करें, तो उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इस राशि के जातकों को घुटने, कमर आदि की समस्या हो सकती है। मार्च में शनि मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के पांचवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही कई पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। मई माह में राहु चौथे भाव में रहने के कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए साल 2025 में अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत अधिक जागरूक रहें।
साल 2025 में वृश्चिक राशि के जातकों के शिक्षा के क्षेत्र की बात करें, तो इस राशि में राहु तीसरे और चौथे भाव में, शनि चौथे और पांचवें भाव में रहने वाले हैं। इसके साथ ही गुरु अष्टम भाव में रहने वाले हैं। इसलिए शिक्षा को लेकर भी थोड़ी परेशानियां हो सकती है। आप अपनी पढ़ाई में ठीक ढंग से फोकस नहीं कर पाएंगे। लेकिन अगर आप लगातार कोशिश करेंगे, तो अवश्य सफल होंगे। इसके साथ ही आप परीक्षा में अच्छे परिणाम ला सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में ये साल थोड़ा सा कमजोर साबित हो सकता है।
करियर के क्षेत्र में वृश्चिक राशि के जातकों की बात करें, तो मिला-जुला परिणाम लेकर आने वाली है। साल की शुरुआत में शनि छठे भाव में रहेंगे। ऐसे में थोड़ी सी परेशानी नौकरी में खड़ी हो सकती है। लेकिन शनि के मीन राशि में जाते ही नौकरी संबंधी हर परेशानी दूर हो सकती है। इसके साथ ही मई में गुरु के मिथुन राशि में जाने से आपको नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा विदेश में नौकरी करने का भी सपना पूरा हो सकता है।
बिजनेस के क्षेत्र की बात करें, तो नया साल 2025 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ठीक ठाक जाने वाला है। गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करके इस राशि के आठवें भाव में रहने वाले हैं और इससे पहले सातवें भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही इस राशि में राहु चौथे में और केतु दशम भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में बिजनेस में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले किसी वरिष्ठ से बात जरूर कर लें, क्योंकि उनका अनुभव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हो सकता है।
वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति की बात करें, तो इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। बुध ग्रह इस राशि के जातकों पर मेहरबान रहेंगे। इसके साथ ही धन भाव यानी दूसरे भाव के स्वामी गुरु आपके लाभ भाव यानी ग्यारहवें भाव को देखेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अच्छी खासी आमदनी हो सकती है। इसके साथ ही इस साल बचत करने में कामयाब भी हो सकते हैं।
साल 2025 को मिलाकर मूलांक 9 बन रहा है जिसके स्वामी मंगल है। ऐसे में साल 2025 में मंगल का शासन रहने वाला है। ऐसे में साल 2025 में मंगल का राज रहने वाला है। जानें किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
| मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 | 
| मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 | 
| सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 | 
| तुला राशिफल 2025 | वृश्चिक राशिफल 2025 | 
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
