Taurus Rashifal 2026 To 2031 (वृषभ राशिफल 2026-2031): दैत्यों के गुरु शुक्र की राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए अगले 5 साल काफी खास जाने वाले हैं। कर्मफल दाता शनि और देवताओं के गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। आज की तारीख से लेकर 31 मई 2031 तक यानी लगभग छह साल तक यह समय वृषभ राशि वालों के जीवन में निर्णायक भूमिका निभाने वाला है। जब तक शनि मीन राशि में रहेंगे, तब तक वे आपको धन-दौलत, स्थिरता और कर्मफल का फल देते रहेंगे क्योंकि आपके भाग्य और कर्म के स्वामी शनि ही हैं। आइए जानते हैं वृषभ राशि के जातकों के कैसे बीतेंगे अगले 5 साल…
वृषभ राशि के जातकों के ये साल होंगे अनमोल
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 जून 2027 तक इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। भगवान के आशीर्वाद से आपको जीवन में चली आ रही परेशानियां भी समाप्त हो सकती है। 8 अगस्त 2029 को शनि का वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में आपके जीवन में कई परिवर्तन हो सकते हैं। शनि का ये परिवर्तन आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। शनि कर्म और भाग्य भाव के स्वामी होने के कारण आपको आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। मान-सम्मान में तेजी से जीवन में एक बड़ा परिवर्तन लेकर आएगा। यह गोचर अत्यंत शुभ रहेगा क्योंकि शनि आपके कर्म और भाग्य दोनों के स्वामी हैं। इस समय आपकी मेहनत का प्रतिफल मिलेगा, पदोन्नति, मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
5 अक्टूबर 2029 को शनि वक्री होकर पुनः अपनी पूर्व स्थिति में लौटेंगे और 17 अप्रैल 2030 को मार्गी होने पर आपके भाग्य को और अधिक प्रबल बनाएंगे। इस अवधि में आपके जीवन में उन्नति, तरक्की और स्थिरता के योग बनेंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी और पितरों से संबंधित कार्यों में शुभ परिणाम मिलेंगे। पारंपरिक और धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी तथा नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।
यह संपूर्ण पांच वर्षों का काल दो प्रमुख चरणों में विभाजित रहेगा। प्रत्येक चरण अपने साथ नए अनुभव और महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आएगा। जब शनि मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, तब आपके जीवन में एक नया अध्याय आरंभ होगा। इस समय पुराने मित्र, परिस्थितियाँ और जीवन की दिशा बदल सकती हैं। नया घर, नई गाड़ी, आर्थिक उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होने के प्रबल योग बनेंगे।
31 मई 2032 को जब शनि मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, तब वे आपके धन भाव में विराजमान होंगे। यह गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ और फलदायी सिद्ध होगा। शनि के मित्र राशि में आने से भाग्य और कर्म दोनों ही सशक्त होंगे। इस अवधि में आपको धन लाभ, मान-सम्मान, पदोन्नति और समाज में उच्च प्रतिष्ठा प्राप्त होने की संभावनाएं रहेंगी।
ये साल रहेंगे मुश्किल भरे
3 जून 2027 के बाद जब शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के द्वादश भाव में शनि रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बेकार के झगड़ों, अनावश्यक खर्च का सामना करना पड़ सकता है। बेकार के झूठे आरोपों में फंस सकते हैं। ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। 23 फरवरी 2028 तक अनहोनी घटनाओं का संकेत देता है। हालांकि की शनि की दृष्टि भाग्य स्थान में रहेंगी। ऐसे में आपको कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन भाग्य का साथ मिलने के कारण आपको सफलता हासिल हो सकती है।
8 अगस्त 2029 तक शनि मेष राशि में रहेंगे। यह समय भी थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस अवधि में आपको धन हानि हो सकती है। नशे की लत लग सकती है। इसके अलावा निर्णय क्षमता बेकार होगी, जिससे आप कुछ गलत फैसले भी ले सकते हैं।
इस सालों में गुरु बृहस्पति रहेंगे मेहरबान
वृषभ राशि के अष्टम और आय भाव के स्वामी बृहस्पति है। ऐसे में अगले 5 वर्ष इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी हो सकते हैं। गुरु समय-समय में राशि परिवर्तन करेंगे और धन भाव, वाणी, भाग्य, कर्म और आय भाव पर दृष्टि डालते रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी उनकी मेहनत का फल मिल सकता है।
शुभ फलों के लिए करें ये खास उपाय
- अगर आपकी कुंडली में शनि या अन्य ग्रह नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं, तो शनि स्तोत्र और विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का नियमित पाठ करें।
- विष्ण जी की आराधना करना शुभ हो सकता है।
- “ॐ विष्णवे नमः का नियमित रूप से जाप करने से तनाव और नकाराक्ता से मुक्ति मिल जाएगीष
नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
