Ram Sita Vivah Ayodhya 2024: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य तरीके से सजाई जा रही है और चारों ओर उत्सव का माहौल है। हो भी क्यों न आखिर प्रभु श्री राम सीता माता के साथ विवाह होने जा रहा है। अयोध्या की गली-गली में श्री राम के पग गाए जा रहे हैं। पहली बार बाल स्वरूप में विराजमान श्री राम के विवाह की तैयारी की जा रही है।  बता दें कि हर साल मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान माता सीता और श्री राम का विवाह किया जाता है। इस उपलक्ष्य में इस साल अयोध्या में भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस मांगलिक कार्य का आरंभ गणेश पूजा के साथ हो चुका है। आइए जानते हैं राम-जानकी के विवाह के दौरान कौन-कौन से कब-कब होंगे कार्यक्रम…

 अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में होने वाले राम-जानकी विवाह में शामिल होने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है।

श्री राम-सीता विवाह के कार्यक्रम की पूरी लिस्ट

अयोध्या के जानकी महल ट्रस्ट ने भी राम विवाह के आयोजन की तैयारी बहुत बड़े पैमाने में गई है। यहां पर कार्यक्रम 3 दिसंबर को गणेश पूजा के साथ आरंभ हो चुके हैं, जो 8 दिसंबर 2024 तक चलेंगे। देखें पूरी लिस्ट

 3 दिसंबर 2024- रामार्चा महायज्ञ रामलीला गणेश पूजा के कार्यक्रम
 4 दिसंबर- फुलवारी लीला वैवाहिक गीत और रामलीला का मंचन
5 दिसंबर 2024- हल्दी, तिलक और मेहंदी के कार्यक्रम का आयोजन
6 दिसंबर 2024- न्यौछावरी,  घुड़चढी के साथ बारात का नेपाल के लिए प्रस्थान

7 दिसंबर 2024- छप्पन भोग दर्शन व कुंवर कलेवा की रस्में
8 दिसंबर 2024- नेपाल से माता सीता की विदाई

नेपाल पहुंची श्री राम की बारात

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार नेपाल के लिए बारात रवाना हुई थी, जो 3 दिसंबर को नेपाल पहुंच गई है।  विहिप के संयोजन मे 500 श्रद्धालुओं की राम बारात जनकपुर नेपाल पहुंचे हैं। जहां पर भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। जहां पर बारातियों के रुकने के लिए भव्य आयोजन किया गया है। यहां पर 6 दिसंबर को विवाह संपन्न होगा। इसके साथ ही 8 दिसंबर को माता सीता की विदाई होगी। 

12 साल बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जो जनवरी 2025 से आरंभ होने वाला है। बता दें कि महाकुंभ नासिक, प्रयागराज, उज्जैन और हरिद्वार में ही आयोजित किया जाता है। आइए जानते हैं आखिर महाकुंभ के लिए इन चार में से किस स्थान में कब करना है। इसका चयन कैसे किया जाता है- Mahakumbh 2025: इस बार प्रयागराज में लगेगा महाकुंभ, जानें किन 2 ग्रहों की स्थिति के हिसाब से होता है स्थान का चयन