Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी हिंदू धर्म का एक बहुत ही पवित्र पर्वों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन ही भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल यह पर्व मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार विवाह पंचमी 6 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन प्रभु श्री राम और माता सीता की विधिपूर्वक की जाएगी। मान्यता है कि इस दिन राम-सीता को अपनी राशि के अनुसार कुछ खास चीजें अर्पित करने से शादी से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। ऐसे में आइए जानते हैं विवाह पंचमी के खास मौके पर राशि अनुसार आपको कौन सी चीजें अर्पित करनी है।
राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों को प्रभु श्री राम और माता सीता को लाल रंग के कपड़े चढ़ाने चाहिए। इससे जीवन में ऊर्जा और खुशियां आती हैं।
वृषभ राशि
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि वाले जातकों को सफेद फूल अर्पित करने चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को धातु का कंगन अर्पित करना चाहिए। इससे रिश्तों में मिठास आती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को केसर वाली खीर भगवान राम और माता सीता को चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को लाल चुनरी राम-सीता को अर्पित करनी चाहिए। इससे सफलता और शक्ति मिलती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को हरी चूड़ियां अर्पित करनी चाहिए। इससे शादीशुदा जीवन में खुशहाली आती है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को राम-सीता को पायल चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशियां आती हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मन की इच्छाएं पूरी होती हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को बेसन के लड्डू चढ़ाने चाहिए। इससे जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को शमी पत्र अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को तिल के लड्डू राम-सीता को चढ़ाने चाहिए। इससे स्वास्थ्य और सुख में वृद्धि होती है।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को पीले रंग का कपड़ा चढ़ाना चाहिए।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।