Ram Sita Vivah Panchami 2024, Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष का महीना बेहद खास माना जाता है। मार्गशीर्ष माह को अगहन के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इसी महीने में भगवान राम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। इस शुभ अवसर को विवाह पंचमी के नाम से हर साल मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर प्रभु श्री राम और माता सीता की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा विवाह पंचमी का दिन शादी-विवाह के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब मनाई विवाह पंचमी साथ ही जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व।

विवाह पंचमी 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त

इस साल विवाह पंचमी 6 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि 5 दिसंबर को दोपहर 12:49 बजे शुरू होगी और 6 दिसंबर को दोपहर 12:07 बजे खत्म होगी। इसी दिन भगवान राम और माता सीता की विशेष पूजा की जाती है। लोग इस दिन विवाह के आयोजन भी करते हैं क्योंकि इसे बहुत शुभ माना जाता है।

विवाह पंचमी का महत्व

विवाह पंचमी का खास महत्व इसलिए है क्योंकि इसी दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। त्रेतायुग में इस विवाह ने आदर्श पति-पत्नी का उदाहरण पेश किया था। राम-सीता की जोड़ी को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र और आदर्श माना जाता है। भगवान राम अयोध्या के राजा थे और माता सीता मिथिला की राजकुमारी। कहा जाता है कि विवाह पंचमी के दिन राम और सीता की पूजा करने से शादी में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं। जो लोग शादी के लिए अच्छे रिश्ते की तलाश में हैं, उनके लिए यह दिन बहुत शुभ होता है। वहीं, जो लोग पहले से शादीशुदा हैं, उनके रिश्ते में प्रेम और विश्वास बढ़ता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024