Vivah Shadi Shubh Muhurat 2025: हिंदू धर्म में हर शुभ कार्यों की शुरुआत शुभ मुहूर्त देखकर ही की जाती है। विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त देखे नहीं किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में कार्य करने से उस कार्य में किसी तरह का विघ्न नहीं आता। ऐसे में अगर आप भी नए साल में शादी करने की प्लान कर रहे हैं और शुभ मुहूर्त की तलाश में हैं, तो यहां हम आपको 2025 में जनवरी से दिसंबर तक के शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट बताएंगे। मान्यता है कि इन शुभ तिथियों में विवाह करने से वर-वधु के जीवन में खुशियां आएंगी। यहां जानिए 2025 में शादी करने के शुभ मुहूर्तों की पूरी डिटेल

शुभ विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट (Vivah Shubh Muhurat List)

जनवरी 2025 (January 2025 Vivah Muhurat)

पंचांग के अनुसार, जनवरी 2025 में विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। जनवरी में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 तारीख शादी के लिए शुभ है।

फरवरी 2025 (February 2025 Vivah Muhurat)

फरवरी 2025 में कुल 14 विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है। फरवरी माह में 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 तारीख शुभ है।

मार्च 2025 (March 2025 Vivah Muhurat)

मार्च 2025 में 1, 2, 6, 7 और 12 तारीख शादी के लिए अच्छी मानी गई हैं।

अप्रैल 2025 (April 2025 Vivah Muhurat)

अप्रैल 2025 में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 तारीख को शादी की जा सकती है।

मई 2025 (May 2025 Vivah Muhurat)

मई 2025 में 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 तारीखें शादी के लिए सही हैं।

जून 2025 (June 2025 Vivah Muhurat)

जून 2025 में 2, 4, 5, 7 और 8 तारीखें शुभ हैं।

नवंबर 2025 (November 2025 Vivah Muhurat)

नवंबर 2025 में 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 तारीखें शादी के लिए शुभ हैं।

दिसंबर 2025 (December 2025 Vivah Muhurat)

साल के अंतिम माह दिसंबर में 4, 5 और 6 तारीख को विवाह संपन्न किया जा सकता है।

विवाह के लिए शुभ मुहूर्त देखना क्यों है जरूरी?

हिंदू धर्म में शादी का शुभ मुहूर्त देखना बहुत जरूरी माना गया है। अगर गलत मुहूर्त पर शादी हो, तो पति-पत्नी के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। सही मुहूर्त में शादी करने से जीवन में खुशियां और शांति आती हैं। वहीं देवशयन के दौरान शादी करना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शादी नहीं होती।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना है।