Vivah Muhurat 2022: शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से शुरू हो रहा है। नवरात्र शुरू होने के साथ ही शुभ कार्य शुरू होने लगते हैं। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार पितृ पक्ष में कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है। उसके बाद नवरात्र से शुभ कार्य शुरू होने लगते हैं, जो दिसंबर तक लगातार चलता है।

पितृ पक्ष 10 सितंबर 2022 से शुरू है और 25 सितंबर 2022 तक चलेगा। 26 सितंबर 2022 से नवरात्र शुरू हो रहा है। नवरात्र से ही शादियों का सीजन भी शुरू हो जाता है। गृह प्रवेश आदि कार्यक्रम भी नवरात्र में होने लगते हैं। ज्योतिष के अनुसार कोई भी शुभ कार्य करने के लिए नवरात्र से अच्छा कोई समय नहीं होता है। प्रतिपदा तिथि में 26 सितंबर 2022 को सुबह 3 बजकर 8 मिनट से शुरू रहो रहा है।

इस दौरान 10 बजकर 19 मिनट तक कलश स्थापना का सबसे अच्छा समय है। इस बार शारदीय नवरात्र पूरे 10 दिन का है। 26 सितंबर 2022 से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2022 को समाप्त होगा। नवरात्र में नई गाड़ियों की बिक्री बढ़ जाती है। बाइक, कार की बिक्री में बढ़ोतरी हो जाती है। साथ ही लोग अन्य सामान की भी खरीदारी भी करते हैं। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्र में कोई भी नई चीज खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए लोग नवरात्र में ज्यादा खरीदारी करते हैं।

नवंबर 2022 में इस तारीख को विवाह मुहूर्त
25 नवंबर 2022, 26 नवंबर2022, 28 नवंबर 2022 और 29 नवंबर 2022

दिसंबर 2022 में विवाह मुहूर्त
1दिसंबर 2022 , 2 दिसंबर 2022,4 दिसंबर 2022, 7 दिसंबर 2022,8 दिसंबर 2022, 9 दिसंबर 2022, 14 दिसंबर 2022

जनवरी 2023 में विवाह मुहूर्त
15 जनवरी 2023, 18 जनवरी 2023,25 जनवरी 2023, 26 जनवरी 2023, 27 जनवरी 2023, 30 जनवरी 2023

फरवरी 2023 में विवाह मुहूर्त
6 फरवरी 2023, 7 फरवरी 2023, 9 फरवरी 2023, 10 फरवरी 2023, 12 फरवरी 2023,13 फरवरी 2023, 14 फरवरी 2023, 16 फरवरी 2023, 22 फरवरी 2023, 23 फरवरी 2023, 27 फरवरी 2023, 28 फरवरी 2023