Vishwakarma Puja 2025 Date and Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा भगवान ब्रह्मा के 7वें पुत्र हैं, जिन्होंने ब्रह्मांड को बनाने में ब्रह्मा जी की मदद की थी। भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला वास्तुकार व शिल्पकार माना जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से कारीगरों, शिल्पकारों, इंजीनियरों और औद्योगिक मजदूरों द्वारा मनाया जाता है। इस दिन यह लोग अपने औजारों और मशीनों की पूजा करते हैं। यह त्योहार उस दिन मनाया जाता है जब सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करता है।
विश्वकर्मा पूजा 2025 की तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 17 सितंबर 2025 को भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस दिन देर रात 01 बजकर 55 मिनट पर सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे कन्या संक्रांति भी कहा जाता है।
विश्वकर्मा पूजा 2025 शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:33 मिनट से सुबह 05:20 मिनट तक
- विजय मुहूर्त – दोपहर 12:18 मिनट से दोपहर 03:07 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त – शाम 06:24 मिनट से शाम 06:47 मिनट तक
विश्वकर्मा पूजा 2025 राहुकाल का समय
विश्वकर्मा पूजा के दिन राहुकाल का समय दोपहर 12:15 मिनट से 01:47 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि राहुकाल में पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। इसलिए विश्वकर्मा पूजा या अन्य किसी भी शुभ कार्य को राहुकाल से पहले या बाद में ही करना चाहिए।
विश्वकर्मा पूजा 2025 पूजन विधि
इस दिन पूजा करने से पहले व्यक्ति को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद घर, कार्यस्थल, औजारों और मशीनों की सफाई करें। फिर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति या चित्र को चौकी पर स्थापित कर उन्हें फूल, धूप, दीप, चंदन, फल और प्रसाद अर्पित करें। भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन उनके मंत्र ‘ॐ विश्वकर्मणे नमः’ का जाप जरूर करें। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से पूजा का फल और अधिक बढ़ जाता है। फिर पूजा के बाद प्रसाद सभी में बांटकर ग्रहण करें।
विश्वकर्मा पूजा का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से काम में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं। ऐसा माना जाता है कि उनकी आराधना करने से कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कारोबार में तरक्की मिलती है। साथ ही, भगवान विश्वकर्मा की कृपाा से घर-परिवार में खुशहाली आती है।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।