Vishu Rekha In Hand: हस्तरेखा अनुसार किसी के हाथ की रेखाओं और चिह्नों को देखकर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है। हाथ में कई रेखाएं होते हैं जिसमें प्रमुख धन रेखा, जीवन रेखा, ह्रदय रेखा और विष्णु रेखा होती हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं विष्णु रेखा के बारे में। मान्यता है जिस व्यक्ति के हाथ में विष्णु रेखा होती है उस पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। साथ ही उनको जीवन में सारी सुख- सुविधाएं मिलती है। आइए जानते हैं विष्णु रेखा के बारे में… 

जानिए कहा होती है विष्णु रेखा: 

हस्तरेखा मुताबिक जब व्यक्ति के हाथ में हृदय रेखा से कोई लकीर निकलकर गुरु पर्वत पर तक जाती है और अगर यह हृदय रेखा 2 भागों में विभाजित हो जाए तो इसे विष्णु रेखा कहा जाता है। जिन लोगों के हाथों में विष्णु रेखा होती है, उन्हें सौभाग्य का धनी माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे लोगों की सदैव भगवान विष्णु रक्षा करते हैं। ऐसे लोगों का स्वभाव बेहद ही निडर होता है। बड़े-से-बड़ा दुश्मन इनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। साथ ही ये जीवन में नाम और पैसा दोनों कमाते हैं।

पाते हैं खूब मान- सम्मान:

जिन लोगों के हाथों में विष्णु रेखा मौजूद होती है, उन्हें अपने जीवन में खूब कामयाबी हासिल होती है। इन्हें कार्यक्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल होता है। समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत कामयाबी हासिल करते हैं। साथ ही ये लोग महंगी- महंगी चीजे खरीदने के शौकीन होते हैं और इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहती है।  (यह भी पढ़ें)- 30 साल बाद शनि देव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन 2 राशि वालों पर खत्म होगा ढैय्या का प्रभाव, शुरू होंगे अच्छे दिन

समाज में बनाते हैं अपनी अलग पहचान:

हस्तरेखा अनुसार जिन लोगों के हाथों में विष्णु रेखा मौजूद होती है, ऐसे लोग साहसी और निडर होते हैं। साथ ही ये लोग हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं। ये समाज में अपनी अलग पहचान भी बनाते हैं। साथ ही ये लोग खुले दिल के और स्पष्टवादी होते हैं। ये जिस लक्ष्य को सोचते हैं उसे पाकर ही रहते हैं। (यह भी पढ़ें)- बुध ग्रह ने शनि की राशि में किया प्रवेश, इन 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार