Vishnu Ji Ki Priya Rashiyan: हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि का पालन करने वाला माना गया है। कहा जाता है कि जो लोग सच्चे मन से उनकी पूजा करते हैं और उनके व्रत रखते हैं, उनके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी उन्हें प्राप्त होता है। ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन पर भगवान विष्णु हमेशा कृपा बनाए रखते हैं। इन राशियों के लोग भाग्यशाली माने जाते हैं और इन्हें कभी भी धन या सम्मान की कमी नहीं होती। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां जो भगवान विष्णु को अति प्रिय है।
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह इस राशि के स्वामी माने जाते हैं जो सुख, संपत्ति और ऐशोआराम का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में वृषभ राशि वाले जातकों पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की खास कृपा रहती है। वृषभ राशि के लोग हमेशा भौतिक सुख-सुविधाओं से भरपूर रहते हैं। इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती। इनका जीवन आमतौर पर बहुत आरामदायक और खुशहाल होता है।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वाले जातक बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इन पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है। इनका जीवन मान-सम्मान और प्रतिष्ठा से भरा होता है। ये लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। कर्क राशि के लोग किसी भी काम को सफलता तक ले जाने की क्षमता रखते हैं। इनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती और ये समाज में हमेशा इज्जत पाते हैं।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि के लोगों पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद रहता है। ये लोग मेहनती और अपने वादे के पक्के होते हैं। जो काम करने की ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। तुला राशि के लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। इनके छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े-बड़े नतीजे लेकर आते हैं। इन्हें जीवन में धन और सफलता आसानी से मिल जाती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
