Virgo Yearly Horoscope Prediction in Hindi, Kanya Rashi Ka Varshik Rashifal (कन्या वार्षिक राशिफल 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार कन्या राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य होता है। बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। वहीं बुध ग्रह बुद्धि, कम्यूनिकेशन, बैंकिंग, वाणी, अर्थव्यवस्था और व्यापार का दाता माना जाता है। साथ ही अगर कन्या राशि की 1 जनवरी 2026 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के चुतर्थ भाव पर सूर्य, शुक्र, बुध और सूर्य का संयोग बन रहा है। वहीं छठे भाव में राहु ग्रह हैं। साथ ही शनि देव सप्तम भाव पर तो वहीं चंद्रमा नवम भाव पर विराजमान रहेंगे। साथ ही गुरु दशम स्थित हैं और वह 2 जून को आपके लाभ स्थान में संचऱण करेंगे। यह समय आपको बहुत अच्छा रहेगा। वहीं केतु ग्रह 12वें भाव में विराजमान रहेंगे। यह साल ग्रह- गोचर से अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं कन्या राशि (Virgo Rashifal 2026) वालों को 2026 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…
कन्या राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Virgo Zodiac In 2026)
कन्या राशि के छात्रों के लिए साल 2026 शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। आपके लिए 2 जून से गुरु उच्च के होंगे। वहीं उनकी दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर पड़ेगा। इसलिए इस समय जो छात्र किसी उच्च शिक्षा में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं जिन लोगों की पढ़ाई पूरी हो गई है, उनको अच्छी नौकरी मिलेगी। साथ ही आप लोगों के लिए बुध की स्थिति भी अच्छी रहेगी। क्योंकि बुध आपकी गोचर कुंडली में गुरु को देख रहे हैं। इसलिए मेहनत करते रहे, आपको सफलता मिलेगी।
कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Virgo Zodiac In 2026)
इस साल आपका आर्थिक पक्ष काफी अच्छा रहेगा। लेकिन 20 मार्च से 20 अप्रैल तक का समय थोड़ा खराब रह सकता है। इसलिए इस समय आपको थोड़ा सावधान रहन चाहिए। वहीं 2 जून से नवंबर तक आप अच्छा धनलाभ कमाएंगे। इस समय आय के नए स्त्रोत बनेंगे।
कन्या राशि वालों का करियर और कारोबार (Career Of Virgo Zodiac In 2026)
कन्या राशि वालों को मई से लेकर दिसंबर तक का समय काम- कारोबार के लिहाज से शुभ रहेगा। इस समय ग्रह की अनुकूल रहेगी। इस समय आप निवेश कर सकते हैं। साथ ही नौकरी बदल सकते हैं। वहीं जो कारोबारी वर्ग हैं, वो अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।
कन्या राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2026 (Married Life And Relationship Of Virgo Zodiac In 2026)
रिश्तों के मामले में भी यह साल काफी अच्छा रहेगा। जनवरी का महीना थोड़ा सावधानी से चलाएं। वहीं सप्तम भाव के स्वामी 2 जून से उच्च के होंगे, तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।
कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य 2026 (Health Of Virgo Zodiac In 2026)
अगर क्या राशि के लोगों की सेहत की बात करें तो पूरी साल कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। लेकिन 20 फरवरी से 20 अप्रैल तक सेहत का ध्यान रखें। वहीं मनमुटाव और तनाव से बचें। क्योंकि इस समय राहु और सूर्य की युति रहेगी और वहीं सप्तम भाव में शनि और सूर्य की युति सप्तम भाव में रहेगी।
करें ये महा उपाय 2026 (Remedy For Virgo Zodiac 2026)
इस पूरी साल आपको गणेश जी की आराधना करनी चाहिए। ऐसा करने से आप फिजूल खर्चों से बचेंगे। साथ ही परेशानियों से बचेंगे। वहीं हनुमान चालीसा का पाठ करें। क्योंकि राहु और मंगल की युति बनेगी। वहीं सूर्य देव को जल चढ़ाना है। वहीं आप कुंडली दिखाकर पुखराज भी धाऱण कर सकते है। जिससे आपका भाग्योदय होगा।
यह भी पढ़ें:
| मेष राशि का वर्षफल 2026 | वृष राशि का वर्षफल 2026 |
| मिथुन राशि का वर्षफल 2026 | कर्क राशि का वर्षफल 2026 |
| सिंह राशि का वर्षफल 2026 |
