Kanya Rashifal, Virgo Yearly Horoscope 2024 in Hindi: वैदिक ज्योतिष के अनुसार कन्या राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य होता है। बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। वहीं बुध ग्रह बुद्धि, कम्यूनिकेशन, बैंकिंग, वाणी, अर्थव्यवस्था और व्यापार का दाता माना जाता है। साथ ही अगर कन्या राशि की 1 जनवरी 2024 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में केतु तो वहीं बुध और शुक्र तीसरे भाव में स्थित रहेंगे। साथ ही मंगल और सूर्य चतुर्थ भाव में इसके साथ ही छठे भाव में शनि देव रहेंगे। साथ ही सप्तम भाव में राहु, अष्टम भाव में गुरु और राहु ग्रह 12वें भाव में विराजमान रहेंगे। अगर हम बात करें पिछली साल 2023 की तो इस साल आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ था क्योंकि अप्रैल से आपकी गोचर कुंडली में चांडाल दोष बना हुआ था। वहीं 30 अक्टूबर 2023 को चांडाल दोष समाप्त हुआ था, तब से कुछ परेशानियां खत्म हुई थी। आइए जानते हैं कन्या राशि (Virgo Rashifal 2024) वालों को 2024 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…
कन्या राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Virgo Zodiac In 2024)
वैदिक ज्योतिष के अनुसार काम- कारोबार के लिहाज से साल 2024 काफी अच्छा रहेगा। इस साल आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन कुंडली का विश्लेषण जरूर करा लें। वहीं 1 मई को जब गुरु ग्रह भाग्य स्थान में आ जाएंगे। तो आपके भाग्य वृद्धि के योग बनेंगे। वहीं बिजनेस में लाभ होगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी। वहीं सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस अवधि में नई नौकरी भी मिलेगी। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपके लिए काफी कंपटीशन का सामना करना पड़ेगा। लेकिन अंंत में लाभ अच्छा होगा। वहीं काम- कारोबार को बेहतर करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन इस साल राहु ग्रह आपको थोड़ा लापरवाह बना सकते हैं, जिससे आपको बचना है। वरना दिक्कत हो सकती है। कुल मिलाकर साल 2023 से साल 2024 आपको काफी अच्छा रहेगा।
कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Virgo Zodiac In 2024)
साल 2024 में आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो अप्रैल के बाद से आपको उत्तम धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आप धन की सेविंग भी कर पाएंगे। अच्छी जगह धन का निवेश आप कर पाएंगे। वहीं शनि देव छठे भाव में होने से अच्छा लाभ दिलाएंगे। आप शत्रुओं पर भी विजय पाएंगे। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। राहु इस साल कुछ खर्च करवा सकते हैं। लेकिन गुरु ग्रह धन की सेविंग कर पाएंगे। वहीं अप्रैल के बाद आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं।
कन्या राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Virgo Zodiac In 2024)
वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस साल छात्रों को भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। क्योंकि केतु ग्रह लग्न में स्थित होकर दिक्कत पैदा कर रहे हैं। इसलिए जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं, उनको मुश्किलों का सामना करना पडे़गा। लेकिन शनि देव की 12वें भाव दृष्टि पड़ रही है। इसलिए अंंत में विदेश के योग बन जाएंगे। वहीं अप्रैल के बाद जैसे ही गुरु ग्रह भाग्य स्थान में आएंगे तो फिर आपके सभी काम बनने लगेंगे। वहीं इस साल आपको केतु ग्रह ज्यादा सोचने पर मजबूर कर सकता है, जिससे आपको बचना है।
यह भी पढ़ें:
मेष राशि का वर्षफल 2024 | वृष राशि का वर्षफल 2024 |
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 | कर्क राशि का वर्षफल 2024 |
सिंह राशि का वर्षफल 2024 | |
तुला राशि का वर्षफल 2024 | |
कन्या राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2024 (Married Life And Relationship Of Virgo Zodiac In 2024)
प्रेम- संबंध और वैवाहिक जीवन को लेकर साल 2024 आपको मिलाजुला रहेगा। खासकर अप्रैल तक आप लोगों को ज्यादा सावधान रहना होगा। क्योंकि सप्तम भाव में राहु रिश्तों में खटास पैदा कर सकते है। आप अपने जीवनसाथी को समय न पाएं। वहीं जब 1 मई को गुरु जब आपके भाग्य स्थान में आएंगे। तब आपके वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य 2024 (Health Of Virgo Zodiac In 2024)
कन्या राशि वालों को साल 2024 में पूरी साल सिर में दर्द, तनाव और माइग्रेन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जिन लोगों को पहले से ये दिक्कत है तो बढ़ सकती हैं। वहीं अष्टम भाव में गुरु हैं तो आपको पेट और लीवर से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसलिए अप्रैल तक सेहत का खास ख्याल रखना होगा। क्योंकि गुरु ग्रह 1 मई को राशि परिवर्तन करेंगे, तब रिलीफ मिलना शुरू होगा। साथ ही सेहत में सुधार होगा। साथ ही मार्च, अप्रैल और सितंबर के महीने भी स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
करें ये महा उपाय 2024 (Remedy For Virgo Zodiac 2024)
इस साल आपको जनवरी के महीने में घर पर सुंदरकांड का पाठ कराएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही सूर्य देव को जल अर्पित करें। वहीं माथे पर रोज हल्दी का टीका लगाएं। बुधवार को गणेश जी की पूजा करें।
यह भी पढ़ें:
मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024
कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला, वृश्चिक और धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर, कुंभ और मीन राशि का वर्षफल 2024