Virgo Horoscope July To December 2025: कन्या राशि के जातकों के लिए अगले छह माह काफी खास हो सकता है। कन्या राशि के जातकों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो छठे भाव में राहु, सातवें में शनि, दशम भाव में गुरु और बारहवें भाव में केतु ग्रह विराजमान है। यह ग्रह इस साल इस राशि में इसी भाव में रहने वाले हैं। इसके अलावा अन्य ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहेंगे जिसका असर समय-समय पर इसी राशि के जातकों पर पड़ता रहेगा। इस राशि के जातकों को अभी तक कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। नौकरी, बिजनेस, सेहत से लेकर शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ा है। अब कन्या राशि के लिए जुलाई से आगे के समय के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कन्या राशि के जातकों के लिए जुलाई से लेकर दिसंबर तक का समय कैसा बीतेगा…

2025 की शुरुआत में शनि कुंभ राशि में विराजमान थे और मार्च में राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश कर गए थे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार लग रहा था कि शनि जाते -जाते आपकी राशि को कुछ अच्छा लेकर जाएंगे। लेकिन शनि की राशि में पहले में छठे भाव में एक बड़ा दुर्योग बन गया। इसके साथ ही 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में आ गए। ऐसे में सूर्य-शनि की युति हो गई। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि को एक-दूसरे का प्रबल शत्रु माना गया है। ऐसे में दोनों के एक साथ आ जाने से दोनों ही ग्रह पीड़ित हो गए।छठे भाव को विदेश से संबंधित माना जाता है। ऐसे में मार्च तक इस राशि के जातकों को विदेश संबंधी कार्यों में मुश्किलों का सामना करना पड़ा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में परेशानी आने के साथ शत्रुओं को विजय प्राप्ति हुई होगी। पिता के साथ या संतान के साथ किसी बात को लेकर मतभेद भी हुआ होगा। इसके साथ ही पिता के स्वास्थ्य पर भी असर देखने को मिला होगा। शनि आपके जीवन में कई समस्याओं को लेकर आए होंगे। जब शनि पीड़ित होते हैं, तो काम, कारोबार, से लेकर नौकरी पर काफी बुरा असर देखने को मिलता है।

गृहस्थ लोग इन जगहों पर भोजन ही नहीं फ्री में जल भी न पिएं, वरना पुण्य हो जाएंगे क्षीण, प्रेमानंद महाराज ने कही चौंकाने वाली बात

29 मार्च को शनि राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश कर गए। जहां पर वह सातवें भाव में विराजमान है। शनि के मीन राशि में आते ही पापी ग्रह राहु के साथ युति हो गई, जिससे पिशाच योग का निर्माण हुआ। 18 मई तक राहु के राशि परिवर्तन करने तक आपके जीवन नें काफी उथल-पुथल मची होगी। वैवाहिक जीवन की बात करें, तो छोटी-छोटी बातों को लेकर बहुत बड़ा तनाव उत्पन्न हुआ होगा। बेकार के गुस्से से परेशान रहे होंगे। कई ऐसे फैसले जल्दबाजी में ले लिए होंगे, जिसमें अब पछतावा हो रहा होगा। इतना ही नहीं पिशाच योग के दौरान जिन जातकों ने नई नौकरी, व्यापार आदि शुरू किया होगा, तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा होगा। परिवार के बीच प्रॉपर्टी को लेकर काफी विवाद उत्पन्न हुए होंगे। अब शनि मीन राशि में विराजमान है और सातवें भाव में शनि दिग्बली होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। अगर आपने धैर्य रखने के साथ परिश्रम के साथ काम किया होगा, तो कर्मफल दाता शनि अब आपको  जबरदस्त लाभ दे सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही छात्रों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है।

ग्रहों के सेनापति मंगल की बात करें, तो साल के आरंभ में ही वह अपनी नीच राशि कर्क में विराजमान रहे होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई कष्टों का सामना करना पड़ा होगा। देखा जाए, तो मंगल का ये गोचर आपको पूरे सात महीनों तक बेहद कष्टकारी बना दिया होगा। धन हानि के साथ दुर्घटना से लेकर युद्ध, रोड एक्सीडेंट से लेकर बेकार के खर्चों से परेशान रहे होंगे। स्वास्थ्य पर बुरी असर पड़ा होगा। आठवें भाव का स्वामी जब भी 11वें भाव में गोचर करता है तो आकस्मिक धन लाभ होता है। लेकिन मंगल के नीच राशि में होने से इसका उल्टा असर देखने को मिला होगा। इसके साथ ही मान-सम्मान में कमी आने के साथ निर्णय लेमे की क्षमता पर भी असर देखने को मिला होगा। इसके बाद जून माह के आरंभ में मंगल नीच राशि से निकलकर मंगल की राशि में प्रवेश करके 12वें भाव में विराजमान हो गए। अपने मित्र ग्रह की राशि में आते ही इस राशि के जातकों के हर एक कष्ट धीरे-धीरे समाप्त होते जाएंगे और आने वाले समय में मंगल अच्छा फल देंगे।

राहु और केतु की बात करें, तो आपके लिए काफी अनुकूल हो सकते हैं। वह इस समय सर्वश्रेष्ठ स्थिति पर है। ऐसे में आपको काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कर्ज से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। केतु के कारण आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही दशम भाव में मौजूद गुरु भी आपको काफी अच्छा परिणाम दे सकते हैं। आपको कई क्षेत्रों से लाभ ही लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर कन्या राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह का समय अच्छा जाने वाला है।

शुभ फलों के लिए कन्या राशि वाले करें ये उपाय

इस राशि के जातक अपने राशि के स्वामी युवराज बुध ग्रह से संबंधित उपाय करते रहें। हरी चीजों का दान करना लाभकारी हो सकता है।
प्रातः काल सूर्य देव को अर्घ्य दीजिए। अगर रोज नहीं दे सकते हैं, तो रविवार के दिन अवश्य दीजिए।
गायत्री मंत्र का पाठ कीजिए।

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।