Health Horoscope 2022 ( Kanya Rashi) in Hindi : स्वास्थ्य के लिहाज से नया साल अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारी से पूरी तरीके से मुक्ति मिल सकती है। हालांकि अप्रैल से लेकर जुलाई तक का समय आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस दौरान भी आपको छोटी-मोटी बीमारियों से दूर रखने में मदद करेगी।

कन्या राशि के जातकों का स्वामी बुध ग्रह है। इसलिए आपको इस वर्ष बुध ग्रह का आशीर्वाद पाने के लिए आपको बुध ग्रह से जुड़े उपाय करना होगा। वर्ष की शुरुआत भगवान गणपति को दूर्वा अर्पित करके करें साथ ही आप गौ माता को हरा चारा अथवा हरी सब्जियां खिलाएं। खराब स्वास्थ्य स्थितियों से निपटने के लिए बेहतर आदतें और दिनचर्या का पालन करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

इस वर्ष आपको चोट लगने की भी संभावना है। आप अपने शरीर की फिटनेस को बनाये रखने के लिए व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। आप चाहें तो योग भी इसके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। जहां तक मानसिक स्वास्थ्य की बात है तो इस साल आपको कोई बड़ी मानसिक अशांति महसूस नहीं होने वाली है।

इस वर्ष आप चंद्रमा की ऊर्जा से संचालित रहने वाले हैं। आप एक गतिशील और मुक्त प्रवाह के ऊर्जा में रहेंगे जिसके चलते आप अपने आसपास की चीजों के बारे में बेहद ही हंसमुख और आश्वस्त महसूस करेंगे। कई बार चीजों को तलाशने के लिए आप अनियोजित तरीके से उनकी तरफ अग्रसर हो सकते हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि इस वर्ष आप पूरी ही तरह से फ्री स्पिरिट यानी की आज़ाद पंछी की तरह जीने वाले हैं।

खुद से प्यार करना आपके लिए इस वर्ष किसी वरदान से कम नहीं साबित होगा। ऐसा करने से आप अपनी किसी पुरानी बीमारी से उबरने में कामयाब होंगे। इसके अलावा फिटनेस के प्रति आपका झुकाव रहने वाला है। आप व्यायाम करेंगे जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता के शानदार रहने वाली है। इसके अलावा इस समय आप स्वस्थ आहार और हरी सब्जियों पर ज्यादा ध्यान एकाग्र करेंगे जिसका सकारात्मक प्रभाव आपकी सेहत पर देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो खुद से प्यार करने का सकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य और आपके जीवन में देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: कन्या राशि लव राशिफल 2022, कन्या राशि आर्थिक राशिफल 2022, कन्या राशि करियर राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022