Full Moon Virgo: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा पड़ती है जो महीनों के हिसाब में होती है। इसके समापन के साथ ही नए माह की शुरुआत हो जाती है। इतना ही नहीं पूर्णिमा ही माह का एक ऐसा दिन होता है जब चंद्रमा 16 कलाओं से पूर्ण होता है। ऐसे में चंद्रमा का सकारात्मक प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है।  बता दें कि माघ मास की पूर्णिमा काफी खास है। बता दें कि 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा है और ये कन्या राशि में होगी।  बता दें कि कन्या में माघ पूर्णिमा होना एक अद्भुत घटना है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब पूर्णिमा कन्या राशि में होती है, जो विभिन्न सामंजस्यपूर्ण लाभ लाती है। यह वह समय है जब पूर्णिमा कन्या राशि में 5º डिग्री पर होती है, जो व्यक्तियों के जीवन को बहुत प्रभावित करती है। बता दें कि कन्या राशि के स्वामी बुध है। इसलिए बुध का असर भी हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा।  इसके अलावा जब पूर्णिमा कन्या राशि में होती है, तो सूर्य विपरीत दिशा में मीन राशि में 23 डिग्री पर स्थित होता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा…

क्यों खास है फरवरी की पूर्णिमा (Snow Moon February 2024)

24 फरवरी को पड़ने वाली माघ पूर्णिमा काफी खास है। पुराने किसान पंचांग के अनुसार, इस महीने की पूर्णिमा को ‘स्नो मून'(Snow Moon) के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह वर्ष का वह समय है जब उत्तरी गोलार्ध में आमतौर पर सबसे भारी बर्फबारी होती है। इसके अलावा इस महीने की पूर्णिमा को “माइक्रोमून” भी कहते हैं, क्योंकि यह साल की सबसे छोटी पूर्णिमा होती है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

वृषभ राशि के लिए ये पूर्णिमा काफी अच्छा प्रभाव जालने वाली है। इस राशि के जातकों में रचनात्मक कार्यों को करने की रुचि बढ़ेगी। इसके साथ ही अपने दिमाग और सोच के कारण कोई बड़ा सपना साकार कर सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। रिश्तों में आई हुई खटास समाप्त होगी। बिजनेस करने वालों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। अब आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा और इसके चलते आपको खूब पैसा कमाने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही चंद्रमा के प्रभाव से किसी विशेष व्यक्ति को ओर आकर्षित हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

पूर्णिमा इस राशि के जातकों के लिए भी काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। लव लाइफ भी काफी अच्छी जाने वाली है। अधूरा छोड़ा हुआ कोई कार्य अब पूरा हो सकता है। उच्च शिक्षा या फिर कोई अन्य शैक्षणिक काम को करने में सफलता हासिल हो सकती है। अस अवधि में आपको शिक्षा संबंधी कार्यों में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आपको थोड़े से प्रयास में अधिक सफलता हासिल हो सकती है। कोई बड़ी सफलता आपको हासिल होने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि के स्वामी स्वयं चंद्रमा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कन्या पूर्णिमा का विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही आप अपने जीवन का असली उद्देश्य खोजेंगे और उसमें सफलता भी हासिल होने के पूरे योग नजर आ रहे हैं। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल होगी। गुरु, पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने मेहनत के बल से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं।