Career Horoscope (Kanya Rashifal) 2022 In Hindi: कन्या राशि के जातकों का करियर इस वर्ष अच्छा रहने की संभावना है। इस वर्ष आप अपने काम का आनंद उठाते हुए अपने पेशेवर जीवन में नई चीजों को सीखते हुए बिता सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में आपके दशम भाव का स्वामी आपके पांचवें भाव से गोचर करेगा। आप इस अवधि में अपने शौक को पेशे में बदलने या अपनी रुचियों से अच्छा पैसा कमाने की योजना बना सकते हैं। यह समय उन जातकों के लिए भी अनुकूल रहने की संभावना है जो नई चीजें सीखना चाहते हैं और अपने कार्य कौशल में इजाफा करना चाहते हैं। साथ ही अगर आप कुछ नया शुरू करना चाहते हैं तो यह समय इसके लिए अनुकूल साबित हो सकता है।

वर्ष की पहली तिमाही के दौरान आपके पंचम भाव में शनि का गोचर होगा जिसकी वजह से आपको आर्थिक तौर पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान व्यापार मालिकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान किसी को भी उधार दिया गया पैसा आपको आर्थिक तौर पर नुकसान दे सकता है। साथ ही इस अवधि में बाजार से पैसा उधार लेना भी उचित नहीं है अन्यथा आप अपने कर्ज को चुका पाने में असमर्थ हो सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में आप केवल दिन-प्रतिदिन के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें और उपलब्ध संसाधनों को ही काम में लाने का प्रयास करें।

2022 करियर भविष्यफल के अनुसार अप्रैल के महीने में बृहस्पति का आपके सप्तम भाव में गोचर होगा जिसकी वजह से आपको किसी से साझेदारी में काम करने के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं जो कि भविष्य में आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं। वहीं वह जातक जो साझेदारी फर्म या संयुक्त रूप से कोई व्यवसाय कर रहे हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल रहने की संभावना है। कन्या राशि के वह जातक जो अपने काम का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं वह भी इस दौरान निवेश कर सकते हैं क्योंकि इस अवधि में आपको सफलता मिलने की संभावना अधिक है। इस दौरान कन्या राशि के वह जातक जो शिक्षक हैं या फिर शैक्षणिक संस्थान चला रहे हैं, उन्हें अच्छी खासी आमदनी होने के योग बन रहे हैं।

आपके पंचम भाव में शनि गोचर के दौरान वक्री होंगे जो आपके लिए शुभ रहेगा। यह आपके लाभ के घर को प्रभावित करेगा इसलिए इस अवधि के दौरान कन्या राशि के जातकों को प्रोत्साहन या उनके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।

साल 2022 की दूसरी छमाही 2022 करियर राशिफल के अनुसार कॉर्पोरेट कर्मचारियों और प्रशासनिक नौकरी कर रहे जातकों के लिए अच्छा रहने की संभावना है। कन्या राशि के जातक अपने सहकर्मियों के कार्यों पर नजर रखें और हर एक कदम समझदारी से उठाएं। अपने आप को बुरी परिस्थितियों में पड़ने से बचाने के लिए कार्यस्थल में अपने अनुभव का उपयोग करें।

कन्या राशि के जातकों के लिए जुलाई, सितंबर और अक्टूबर के महीनों में पेशे से अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। करियर भविष्यफल 2022 के लिहाज से देखा जाए तो यदि इस अवधि के दौरान कन्या राशि के जातक कोई नया व्यवसाय शुरू करते हैं, तो आपको उस व्यवसाय में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपको इस दौरान अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग और साथ मिल सकता है। कन्या राशि के वह जातक जो साझेदारी में पेशा कर रहे हैं उन्हें इस दौरान लाभ हो सकता है और आप इस दौरान अपने साझेदार के कार्यों से संतुष्ट रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कन्या आर्थिक राशिफल 2022, कन्या राशि लव राशिफल 2022, कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022