Vipreet Raj Yoga: वैदिक ज्योतिष अनुसार व्यक्ति की कुंडली में कुछ ऐसे शुभ योग और राजयोग होते हैं, जो व्यक्ति फर्श से अर्श तक ले जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं व्यक्ति जीवनभर धनवान होता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं विपरीत राजयोग के बारे में, आपको बता दें कि  प्रसिद्ध ज्योतिष ग्रन्थ फलदीपिका जिसके रचयिता मंत्रेश्वर थे, में विपरीत राजयोग के विषय में बताया गया है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में विपरीत राजयोग बनता है उन्हें सफलता तो मिलती है। आइए जानते हैं इस राजयोग के बारे में…

कुंडली में ऐसे बनता है विपरीत राजयोग

वैदिक ज्योतिष अनुसार कुंडली में विपरीत राजयोग अशुभ भावों के संबंधों से मिलकर बनता है। आपको बता दें कि कुंडली का छठा भाव, आठवां स्थान और बाहरवां स्थान को अच्छा नहीं माना गया है। ऐसे में जब इन तीन अशुभ भावों का आपसी संबंध, द्दष्टि संबंध होता है इन अशुभ स्थान का प्रभाव शुभ हो जाता है। किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली के छठे, आठवें और बारहवें भाव के स्वामी ग्रहों की युति हो तो विपरीत राजयोग का निर्माण होता है।

तीन प्रकार का होता है विपरीत राजयोग

1- हर्ष राजयोग

2- सरल राजयोग

3- विमल राजयोग

राजाओं जैसा भोगते हैं सुख

विपरीत राजयोग जिन व्यक्ति की कुंडली में होता है वो लोग राजाओं जैसा जीवन भोगते हैं। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक संपन्नता मिलती है साथ ही आध्यात्मिक क्षेत्र में जातक प्रगति करता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति बहुत धनवान, पराक्रमी और प्रभावशाली होता है। इन जातकों के शत्रु इन पर काफी भी हावी नहीं हो पाते हैं। ऐसा व्यक्ति राजनीति में भी बड़ा पद पाता है और समाज में लोकप्रिय होता है। साथ ही उसको खूब सम्मान मिलता है। ये लोग दूरदर्शी सोच के होते हैं। साथ साथ ही इन लोगों के अंदर गजब के सोचने की क्षमता होती है। ये लोग जीवन में खूब संपत्ति प्राप्त करते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं। ये लोग गरीब परिवार में पैदा होकर भी अमीर बनते हैं। जिन व्यक्तियों की कुंडली में ये लोग बतना है वो लोग बड़े- बड़े प्रशासनिक पद पर होते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025