Vipreet Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार 31 मार्च शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं मीन राशि में पहले से राहु ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है। यह राजयोग लगभग 50 साल बाद बना है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बन गया है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको परिवार के सभी लोगों के साथ मिलेगा। वहीं आपका रिश्‍ता पहले से अधिक मजबूत होगा और आपकी आर्थिक मदद भी सब लोग करेंगे। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

विपरीत राजयोग का बनना मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपको अपनी योग्‍यता को साबित करने का मौका मिलेगा। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं प्रोफेशनल लाइफ शानदार होगी और आपको करियर में कई बेहतरीन मौके हासिल हो सकते हैं। वीहं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर ही बन रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही परिवार के सभी लोगों के साथ आपका रिश्‍ता पहले से अधिक मजबूत होगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही विदेश यात्रा पर जाने के योग भी बनेंगे। व्यापार में अच्छी डील हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है।  

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024