Jupiter Planet Margi 2022 : गुरु ग्रह के गोचर का प्रभाव हर राशि के जातकों पर पड़ता है। किसी को यह गोचर शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। पंचांग के मुताबिक गुरु ग्रह 24 नवंबर को मार्गी होने जा रहे हैं जिससे पॉवरफुल विपरीत राजयोग बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैंं, जिनको इस गोचर से अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
वृष राशि: पॉवरफुल विपरीत राजयोग बनने से आप लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव में मार्गी होंगे। जिसे आय और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होने के आसार है। साथ ही इस दौरान आय के नए- नए माध्यम भी बनेंगे। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक डील फाइनल होने से अच्छा लाभ हो सकता है। आप लोग इस समय वाहन और संपत्ति खरीद सकते हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही गुरु ग्रह आपके 8वें भाव के स्वामी हैं। जिसे गुप्त रोग और आयु का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। आप लोग इस दौरान एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं जो आपके लिए भाग्य शाली साबित हो सकता है।
मिथुन राशि: पॉवरफुरल विपरीत राजयोग बनने से आप लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपके दशम स्थान में मार्गी होंगे। जिसे जॉब, कारोबार और कार्यक्षेत्र का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मतलब आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही इस समय नए ऑर्डर आने से आपको कारोबार में अच्छा मुनाफा होने के आसार हैं। साथ ही इस समय आपके नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं और बिजनेस का विस्तार हो सकता है। वहीं जिन लोगों का कारोबार बुध ग्रह और गुरु बृहस्पति से संबंधित है, उनको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप लोग एक ओनेक्स धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।
कर्क राशि: गुरु ग्रह के मार्गी होने से पॉवरफुल विपरीत राजयोग बन रहा है। वहीं गुरु ग्रह आपके नवम स्थान में मार्गी होने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही गुरु बृहस्पति के मार्गी होते ही आपके रुके हुए काम बनेंगे। वहीं इस समय आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।
वहीं जिन लोगों का कारोबार विदेश से संबंधित है उन लोगों को अच्छा लाभ होने की संभावना है। अगर आप इस समय किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको सक्सेस मिलने के आसार हैं। वहीं आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह और चंद्रमा में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
