Shani Astrology: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। न्यायाधीश शनिदेव 17 जनवरी 2023 को मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के कुम्भ राशि में आने से कुछ राशियों के लिए विपरीत राजयोग बनेगा। इस राशि के जातकों को विपरीत राज योग से भरपूर लाभ मिलेगा। ज्योतिषियों के अनुसार यदि शनि खराब भावों का स्वामी होकर उसी स्थान पर चला जाता है तो विपरीत राजयोग बनता है। जानिए किन राशियों को शनि गचर से आर्थिक लाभ होगा और करियर में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि | Shani Gochar Effect on Cancer
कर्क राशि में शनि अष्टम भाव का स्वामी है। 17 जनवरी को शनिदेव इसी घर में विचरण करेंगे। जब शनि अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे तो विपरीत राजयोग बनेगा। इस बीच कर्क राशि के जातकों को मान-सम्मान में कोई बड़ा पद मिल सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा की संभावनाएं हैं।
कन्या राशि | Shani Gochar Effect on Virgo
शनि कन्या राशि के छठे भाव का स्वामी है और इस भाव में शनि देव गोचर करेंगे। जिससे विपरीत राजयोग बनेगा। शनि गोचर काल में आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए सफलता के योग बनेंगे। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
इन राशियों पर शनिदेव की रहती है कृपा, नहीं होता साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव; देखें VIDEO
धनु राशि | Shani Gochar Effect on Sagittarius
शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से राहत मिलेगी। शनि धनु राशि के तीसरे भाव का स्वामी है और इस भाव में गोचर करेगा। इस अवधि में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि की संभावना है।
शनि देव को खुश करने के उपाय
- शनिदेव कर्म के अनुसार फल देते हैं। दान पुण्य माना गया है इसलिए शनिवार के दिन लोहा, काली उड़द की दाल, काले तिल या काले कपड़े का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
- शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और शनि स्तोत्र का पाठ करें। इससे शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।
- शनिवार के दिन शनि मंदिर जाएं और काले तिल और लोहे की कील को सरसों के तेल में मिलाकर शनि को अर्पित करें।
- हनुमान जी की पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि देव की शांति होती है और अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
- शनिवार के दिन मछलियों, पक्षियों और जानवरों को खाना खिलाने से शनि का प्रभाव कम होता है।
- अगर आप अपने सामर्थ्य के अनुसार रोजाना असहाय और कमजोर लोगों को दान करते हैं तो शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।
- रोज सुबह पक्षियों को दाना और पानी दें। चींटियों को आटा और चीनी भी खिला सकते हैं। मांस और शराब के सेवन से परहेज करें।