Vinayak Chaturthi 2024: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार चतुर्थी महीने में दो बार आती है, शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में। पौष माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है। मान्यता है जो व्यक्ति पूरे दिन व्रत रखकर विघ्नहर्ता गणेश जी की आराधना करता है। उसको सभी कष्टों के मुक्ति मिलती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस साल विनायक चतुर्थी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी की तिथि और शुभ मुहूर्त…

विनायक चतुर्थी की डेट और शुभ मुहूर्त (Vinayak Chaturthi 2024 Date And Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के मुताबिक पौष माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 14 जनवरी 2024 को सुबह 7 बजकर 58 मिनट से होगी और इस तिथि का अंत इसके अगले दिन यानी 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 4 बजकर 58 मिनट पर तिथि पर होगा। इसलिए विनायक चतुर्थी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। 

विनायक चतुर्थी की पूजा- विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान कर लें और साफ सुथरे वस्त्र पहन लें। इसके बाद पूजा की चौकी पर भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित कर लें। इसके बाद  शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। साथ ही उन्‍हें लड्डुओं का भोग लगाएं। वहीं फिर फूल अर्पित करें और धूप-दीप करें। साथ ही अंत में गणेश जी की आरती करें और फिर प्रसाद को घर के सभी सदस्यों में बांंट दें।

गणेश जी के मंत्र

1- ॥ ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा ॥

2- गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥

3- महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

4- ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश।
ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति. करो दूर क्लेश ।।

जानिए विनायक चतुर्थी का महत्व

विनायक चतुर्थी का व्रत रखने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। साथ ही व्रत रखने से जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है और सभी कष्टोंं से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024