हिंदू नववर्ष ‘विक्रम संवत 2079’ शनिवार, 2 अप्रैल से शरू हो चुका है। साथ ही इस दिन से चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत हो चुकी है। वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2022 में 1500 साल बाद रेवती नक्षत्र और तीन राजयोगों के अत्यंत दुर्लभ संयोगों में हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ हुआ है। ज्योतिष के दृष्टिकोण से नवसंवत्सर में बनने वाली ग्रह नक्षत्रों की यह स्थितियां कई मायनों में बेहद खास है। इसलिए इस स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं हिंदू नववर्ष का पहला महीना किन राशि वालों को शुभ रहने वाला है।
इन राशियों के लिए नववर्ष का पहला महीना शुभ:
मेष राशि: आपके लिए हिंदू नववर्ष का पहना महीना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि राशि स्वामी मंगल का लाभ स्थान में गोचर करके आय में वृद्धि करने वाले हैं। साथ ही इस समय आपको व्यापार अच्छा मुनाफा हो सकता है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वरिष्ठों का साथ मिलेगा। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। साथ ही रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार होगा।
मिथुन राशि: आपकी राशि से स्वामी बुध देव हैं और बुध ग्रह के प्रभाव से इस महीने आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप जिस काम में भी हाथ डालेंगे, वहां आपको सफलता हाथ लगेगी। उत्तरार्ध में सूर्यदेव का लाभ स्थान में रहना श्रेष्ठ परिणामों का कारक बनेगा। कोई नई उपलब्धी हाथ लग सकती है। विस्तार की नई योजनाएं आकार लेंगी। संपूर्ण माह श्रेष्ठ फलों को देने वाला साबित हो सकता है।
कर्क राशि: आपके लिए यह महीना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान में गोचर करेंगे, जिसे करियर और जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। व्यापार का विस्तार हो सकता है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध भी बन सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। देवगुरु बृहस्पति का मध्य माह से भाग्य स्थान में संचरण समस्त अवरोधों को दूर करने वाला होगा। प्रशासन प्रबंधन से लाभ होगा। प्रमोशन के योग हैं। (यह भी पढ़ें)- Surya Grahan: 30 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के प्रबल योग
कुंभ राशि: आपके लिए यह महीना आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शनि देव 29 अप्रैल को गोचर करेंगे। जिससे आपको करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी। शुभता और समृद्धि के योग बढ़ाएंगे। शुरूआत बेहतर बनी रहेगी। लोगों का भरोसा जीतेंगे। उत्तरार्ध से देवगुरु का धनभाव में गोचर वित्तीय मामलों में तेजी लाएगा। साथ ही आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Budh Gochar: 8 अप्रैल से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत, ग्रहों के राजकुमार बुध देव की रहेगी विशेष कृपा