Hindu Nav Varsh 2022: हर साल हिंदू नववर्ष का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। साथ ही इस दिन से ही चैत्र नवरात्रि भी आरंभ होतीं हैंं। यानि कि आज से हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गईं हैं। आपको बता दें कि ज्योतिष पंचांग के मुताबिक इस संवत्सर का नाम नल होगा। जिसके स्वामी शुक्र देव होंगे। दरअसल हर हिंदू नववर्ष का अपना राजा, मंत्री और मंत्रिमंडल होता है।
वहीं इस नव संवत्सर के राजा कर्मफल दाता शनि और मंत्री देवताओं के गुरु बृहस्पति होंगे। इस बार हिंदू नववर्ष संवत 2079 की शुरुआत ऐसे विशेष संयोग में हो रही है, जो कि 1500 साल में बना है। इसलिए इस नव संवत्सर का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं यह संवत्सर किन राशियों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
इस संवत्सर के राजा होंगे शनि और गुरु मंत्री:
हिंदू नववर्ष के पहले दिन के स्वामी को उस पूरे वर्ष में राजा का दर्जा दिया जाता है। चूंकि इस बार नवसंवत्सर 2079 की शुरुआत शनिवार, 2 अप्रैल से हो रही है। तो इस वर्ष ग्रहों के मंत्रिमंडल के राजा ग्रहों के न्यायधीश माने जाने वाले शनिदेव रहेंगे। साथ ही देव गुरु बृहस्पति मंत्री के स्थान पर रहेंगे। शनि-गुरु का मंत्रिमंडल को संभालना जातकों के जीवन को कई मायनों में प्रभावित करेगा। एक संयोग यह है कि शनि और बृहस्पति जो धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं, अप्रैल के महीने में राशि बदलने जा रहे हैं। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में चले जाएंगे और बृहस्पति अपनी ही राशि मीन में प्रवेश करेंगे।
1500 साल बाद बना ऐसा विशेष संयोग:
वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2022 में 1500 साल बाद रेवती नक्षत्र और तीन राजयोगों के अत्यंत दुर्लभ संयोगों में हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ हुआ है। ज्योतिष के दृष्टिकोण से नवसंवत्सर में बनने वाली ग्रह नक्षत्रों की यह स्थितियां कई मायनों में बेहद खास है। विक्रम संवत 2079 के आरम्भ में ही भूमि पुत्र मंगल अपनी उच्च राशि मकर, मायावी ग्रह राहू अपनी उच्च राशि वृषभ और छाया ग्रह केतु अपनी उच्च राशि वृश्चिक में रहेंगे। साथ ही कर्मफल दाता शनि देव शनि भी अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस बार शुभ संयोगों में 1500 साल बाद शनि-मंगल की युति में हिन्दू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। (यह भी पढ़ें)- चैत्र नवरात्रि 2022: नवरात्रि के पहले दिन इस तरह करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानिये विधि, मंत्र, कथा और सब कुछ
जानिए किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी:
ज्योतिष के अनुसार विक्रम संवत 2079 वृष, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए लाभाकारी साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अप्रैल में होने जा रहे शनि के गोचर से भी इन राशि वालों को अच्छा धनलाभ होगा। व्यापार में विस्तार होगा। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे। नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। प्रापर्टी और वाहन का सुख प्राप्त होगा। कहीं अगर पैसा अटका हुआ था तो वो प्राप्त हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- चैत्र नवरात्रि 2022: इतने बजे से शुरू हो रहा है घटस्थापना मुहूर्त, यहां जानिये शुभ समय और पूजा विधि
