Dussehra 2023: सनातन धर्म में विजयादशमी का विशेष महत्व है। शारदीय नवरात्रि की समाप्ति के साथ दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रतिवर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम से लंकापति रावण का वध किया था। इसी के कारण हर साल बुराई में अच्छाई के विजय के रूप में रावण के पुतले का दहन किया जाता है। रावण के अलावा उनके भाई कुंभकर्ण और पुत्र मेघनाद का भी पुतला जलाया जाता है। इस बार दशमी तिथि दो दिन होने के कारण लोगों के बीच काफी असमंजस है कि आखिर विजयादशमी की सही तारीख क्या है? आइए जानते हैं दशहरा की सही तारीख, मुहूर्त और महत्व।
कब है विजयादशमी 2023?
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट से शुरू हो रही है, जो 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में इस बार विजयादशमी का पर्व 24 अक्टूबर 2023 को मनाया जा रहा है।
विजयादशमी 2023 पूजा का मुहूर्त
विजयादशमी के दिन सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 19 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक पूजा कर सकते हैं।
दशहरा 2023 में शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त?
24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक शस्त्र पूजा कर सकते हैं।
विजयादशमी में रावण दहन का मुहूर्त
दशहरा के दिन प्रदोष काल रावण दहन किया जाता है। इस दिन प्रदोष काल शाम 5 बजकर 43 मिनट से करीब 8 बजकर 13 मिनट तक रावण का दहन कर सकते हैं।
विजयादशमी 2023 महत्व
हिंदू धर्म में विजयादशमी का विशेष महत्व है। इस दिन को सत्य की जीत और बुराई को अच्छाई के रूप में मनाते हैं। इस दिन भगवान श्री राम से लंकापति रावण का वध किया था। इसके साथ ही मां दुर्गा से महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसके साथ ही दशमी तिथि को मां दुर्गा को विदा किया जाता है। इसलिए इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित किया जाता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।