Vijaya Ekadashi Shubh Yog: हिंदू धर्म में विजया एकादशी का बड़ा महत्व होता है। यह हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत रखने से शत्रुओं पर जीत मिलती है और जीवन में सफलता हासिल होती है। ऐसा कहा जाता है कि लंका पर जीत पाने के लिए भगवान श्रीराम ने भी इस व्रत को किया था। वहीं, ज्योतिष की मानें तो इस बार की विजया एकादशी बेहद खास मानी जा रही है। क्योंकि इस दिन शुभ योग का निर्माण हो रहा है। यह योग कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल विजया एकादशी 24 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन सिद्धि शुभ योग बन रहा है। जो व्रत और पूजा के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। विजया एकादशी के दिन सुबह से लेकर 10:45 बजे तक सिद्धि योग रहेगा। इसके बाद व्यातीपात योग बनेगा।

मेष राशि (Mesh Rashi)

सफला एकादशी पर बन रहे शुभ योग से मेष राशि वाले जातकों की किस्मत चमक सकती है। इस दौरान आपके भाग्य में वृद्धि हो सकती है। भगवान विष्णु की कृपा से व्यापार में नए मौके मिलेंगे। सेहत की परेशानियां दूर होंगी। पढ़ाई करने वालों को सफलता मिलेगी। पैसा लगाने से अच्छा फायदा होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह समय पैसे और रिश्तों में सुधार लाने वाला होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। काम में कामयाबी मिलेगी। ऑनलाइन काम करने वालों की तनख्वाह बढ़ सकती है। प्यार के रिश्ते में अच्छे बदलाव आएंगे। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा हैं, तो आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। सिंगल जातकों के विवाह के लिए प्रस्ताव आने की संभावना है।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि वाले जातकों के लिए यह समय घर में खुशहाली लाने वाला है। प्यार करने वाले के साथ किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपकी मदद करेंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। शादीशुदा जीवन में परेशानियां खत्म होंगी। विष्णु जी की कृपा से धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।