Buying These Things On Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। यह फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को आती है और इस साल विजया एकादशी 24 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन लोग समृद्धि और भाग्य की देवी माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से व्रत रखने और पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। विजया एकादशी नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ खास चीजों की खरीदारी करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं, इस दिन कुछ चीजों को खरीदने से बचना भी चाहिए, क्योंकि ये नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन क्या खरीदना शुभ होता है और किन चीजों से बचना चाहिए।

विजया एकादशी पर क्या खरीदें?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, विजया एकादशी पर सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के या लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति खरीदने से घर में धन-दौलत और बरकत आती है। इसके अलावा, इस दिन पीले और सफेद रंग के नए वस्त्र खरीदना भी शुभ माना जाता है। साथ ही, धार्मिक चीजें जैसे भगवद गीता, रामायण, विष्णु सहस्रनाम जैसी किताबें भी इस दिन खरीदना शुभ माना जाता है।

विजया एकादशी पर तुलसी या रुद्राक्ष की माला, भगवान विष्णु का शंख और पीतल या तांबे का कलश भी खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। विजया एकादशी पर दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना भी पुण्यदायी होता है।

इन बातों का रखें ध्यान

विजया एकादशी पर इन शुभ चीजों को खरीदने के बाद उसे सबसे पहले भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर घर में स्थापित करें। ज्योतिष की मानें तो इन चीजों को शुभ मुहूर्त में खरीदने से अधिक लाभ मिलता है। इसके साथ ही, इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

विजया एकादशी पर क्या न खरीदें?

इस दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। इस दिन झाड़ू खरीदना भी अशुभ माना जाता है, क्योंकि इसे लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और इस दिन इसे खरीदने से बरकत रुक सकती है। इसके अलावा, चमड़े की चीजें जैसे बेल्ट, पर्स, जूते आदि भी इस दिन नहीं खरीदनी चाहिए।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।