Vijaya Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। साथ ही भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से साधक को भगवान श्री हरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी मनोकामना पूर्ण होती है।  आपको बता दें कि हर महीने दो एकादशी पड़ती हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं विजया एकादशी के बारे में, जो इस साल 06 फरवरी को मनाई जाएगी। आइए जातने हैं ये तिथि और शुभ मुहूर्त…

विजया एकादशी तिथि और शुभ मुहूर्त (Vijaya Ekadashi 2024 Tithi and Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन एकादशी तिथि का आरंभ 06 मार्च को सुबह 06 बजकर 31 मिनट से होगी और इसका समापन यानी 07 मार्च को सुबह 04 बजकर 12 मिनट पर होगा। ऐसे मे विजया एकादशी व्रत 06 फरवरी को रखा जाएगा।

विजया एकादशी पूजा विधि (Vijaya Ekadashi Puja Vidhi)

इस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान करके साफ सुथरे वस्त्र पहल लें। वहीं इसके बाद आचमन करके खुद को शुद्ध कर लें। साथ ही हाथ में गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पूजा की चौकी पर भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति को स्थापित करें। इसके बाद अब पंचोपचार कर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना करें। अब पीले रंग का फल, फूल और मिठाई अवश्य अर्पित करें। इसके बाद दीपक जलाकर आरती करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें। साथ ही अंत में भोग को घर के सभी सदस्यों में बांट दें।

भगवान विष्णु का कृपा पाने के लिए

एकादशी के दिन विष्णु भगवान के इस मंत्र का जप करें। इस मंत्र से वह जल्द प्रसन्न होते हैं और वह अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

विजया एकादशी का महत्व

इस व्रत को रखने से व्यक्ति को शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार लंका विजय करने की कामना से बकदाल्भ्य मुनि के आज्ञानुसार समुद्र के तट पर भगवान राम ने इसी एकादशी का व्रत किया था। जिसके बाद उन्होंने रावण पर विजय प्राप्त की थी। वहीं इस व्रत रखने से जीवन में संपन्नता बनी रहती है। साथ ही सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024