Vidur Niti: हमारे जीवन में कई बार ऐसी स्थितियां आ जाती हैं, जब अचानक आर्थिक परेशानी बढ़ने लगती है, घर का माहौल बिगड़ने लगता है और मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है। ऐसे समय में हम समझ नहीं पाते कि आखिर गलती कहां हो रही है। लेकिन अगर हम प्राचीन भारत के महान नीतिज्ञ विदुर जी की नीतियों को ध्यान से समझें, तो पता चलता है कि जीवन की कुछ छोटी-छोटी आदतें और सोच हमारे जीवन में बड़े बदलाव ला सकती हैं। विदुर जी महाभारत के समय के एक बहुत ज्ञानी और धर्मनिष्ठ व्यक्ति थे। वे धृतराष्ट्र के सलाहकार थे और उन्हें न्याय, नीति और सत्य के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपनी विदुर नीति में बताया है कि कुछ ऐसी गलतियां होती हैं, जिनकी वजह से घर में अशांति, आर्थिक तंगी और कलह बढ़ जाती है। ऐसे में जानते हैं कि कौन सी हैं ये गलतियां…

घर में पूजा-पाठ का होना जरूरी है

विदुर नीति के अनुसार, जिस घर में भगवान का नाम नहीं लिया जाता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। अगर हम नियमित रूप से सुबह-शाम भगवान का स्मरण करें, पूजा करें या हवन करें, तो घर में सकारात्मकता आती है। साथ ही इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है। इसलिए घर में नियमित रूप से पूजा-पाठ करते रहें।

गलत तरीके से कमाया गया पैसा

विदुर नीति के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति बेईमानी, धोखाधड़ी या भ्रष्ट तरीकों से पैसा कमाता है, तो वह पैसा घर में ज्यादा दिन नहीं टिकता। ऐसे पैसे में न पुण्य होता है और न ही सद्बुद्धि। यह पैसा एक दिन दुख और संकट का कारण बनता है। ईमानदारी से कमाया गया धन ही असली सुख और स्थिरता देता है।

झगड़े-कलह

विदुर जी कहते हैं कि जिस घर में हर समय झगड़े और कलह होते हैं, वहां लक्ष्मी नहीं टिकती। कलह से न केवल मानसिक तनाव बढ़ता है बल्कि घर का माहौल भी खराब हो जाता है। इसलिए घर के सभी सदस्यों को मिल-जुलकर रहना चाहिए और एक-दूसरे की बात को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

समय की कद्र करना जरूरी है

विदुर नीति में यह भी बताया गया है कि समय का सही उपयोग करना बहुत जरूरी होता है। अगर हम समय की कद्र नहीं करते और बिना सोचे-समझे निर्णय लेते हैं, तो नतीजा हमेशा नुकसानदायक होता है। समय का सही उपयोग ही सफलता की कुंजी है और इससे घर में भी तरक्की और शांति बनी रहती है।

परिवार में आपसी सामंजस्य जरूरी है

विदुर जी के अनुसार, परिवार में एकता और सहयोग होना चाहिए। अगर सभी सदस्य एक-दूसरे की जिम्मेदारी समझें और प्रेमपूर्वक रहें, तो घर में किसी भी तरह का तनाव नहीं रहेगा। क्योंकि जहां प्यार और सामंजस्य होता है, वहां सुख-शांति और समृद्धि अपने आप बनी रहती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।