Vidur Niti: महाभारत काल से ही विदुर जी को सबसे समझदार लोगों में गिना जाता हैं। कहते हैं कि उनकी समझदारी और श्री कृष्ण की वजह से ही पांडवों ने महाभारत युद्ध में विजय प्राप्त की थी। विदुर जी के विचारों को एकत्रित कर विदुर नीति का निर्माण किया गया है। इसमें विदुर जी की विभिन्न विषयों पर राय बताई गई है।
संस्कृत के श्लोकों के साथ इस नीति की सुंदर रचना की गई है। विदुर नीति में विदुर जी बताते हैं कि जिन लोगों में 4 आदतें होती हैं, उनके पास कभी भी धन नहीं टिक पाता है। ऐसे लोगों को अपना पूरा जीवन धन के अभाव में व्यतीत करना पड़ता है।
आलसी लोगों से दूर रहता है पैसा – विदुर जी कहते हैं कि जो लोग आलसी होते हैं और जिन्हें समय के साथ अपने आलस्य का त्याग करना नहीं आता है, ऐसे लोगों को अपना पूरा जीवन धन के अभाव में ही व्यतीत करना पड़ता है। बताया जाता है कि आलसी लोग धन कमाने के अवसरों को अपने आलस की वजह से खो देते हैं और फिर जिंदगीभर दोबारा अवसर पाने के लिए उन्हें कोई अच्छा मौका नहीं मिल पाता है।
जिन्हें समय के साथ चलना नहीं आता – जिन लोगों को समय के साथ-साथ चलना नहीं आता है, ऐसे लोगों को जीवनभर अभावों में ही जीवन व्यतीत करना पड़ता है। क्योंकि ऐसे लोग केवल ये ही सोचते हुए अपना जीवन व्यतीत कर देते हैं कि उनके पास पहले यह था और यह नहीं था और वह यह भूल जाते हैं कि यह सब विचार करने में उनके जीवन के वर्तमान के अनमोल पल खोते चले जा रहे हैं।
मेहनत करने से डरने वाले – कई लोग मेहनत करने से पहले ही मेहनत के बारे में सोच के डर जाते हैं कि इतना काम कौन करेगा? – ऐसे लोगों के लिए विदुर जी कहते हैं कि इन्हें कभी धन की प्राप्ति नहीं होती है। बताया जाता है कि मेहनत अपना मोल हमेशा देती है। अगर कोई व्यक्ति किसी अवसर के लिए मेहनत करता है, तो वह उसे निश्चित तौर पर मिलत है।
ईश्वर को धिक्कारने वाले लोग – कहते हैं कि जिन लोगों में उपरोक्त आदते हैं और जो ईश्वर को धिक्कारते हैं ऐसे लोगों को जीवनभर धन के अभाव में रहना पड़ता है। क्योंकि ऐसे लोग अपनी मेहनत से पैसा नहीं कमा पाते हैं और न ही इन पर ईश्वरीय कृपा बरस पाती है।

