Vidur Niti: महात्मा विदुर बेहद ही बुद्धिमान और कुशल राजनीतिज्ञ थे। महाभारत के सबसे महत्वपूर्ण पात्रों में से एक महात्मा विदुर अपनी दूरदर्शिता के लिए काफी मशहूर थे। उन्होंने जीवन से जुड़े कई ऐसे विषयों पर चर्चा की, जो आज के समय में भी प्रसांगिक प्रतीत होते हैं। महात्मा विदुर ने अपने नीति शास्त्र में ऐसे सिद्धातों का जिक्र किया है, जिससे मनुष्य सभी परेशानियों से बाहर निकल सकता है।
महात्मा विदुर ने अपने नीति शास्त्र में श्लोक के माध्यम से उन 6 चीजों का जिक्र किया हो, जो यदि मनुष्य को मिल जाएं, तो उसका जीवन सफल हो जाता है। साथ ही उसके जीवन में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आती।
अर्थागमो नित्यमरोगिता च, प्रिया च भार्या प्रियवादिनी च।
वश्यश्च पुत्रोऽर्थकरी च विद्या,षड् जीवलोकस्य सुखानि राजन्।।
इस श्लोक के माध्यम से महात्मा विदुर कहते हैं कि हे राजन, इस पृथ्वी पर 6 प्रकार के सुख कहे गए हैं। जिनमें धन की प्राप्ति, निरोगी काया, प्रेम करने वाली पत्नी, मीठी वाणी बोलने वाली पत्नी, आज्ञाकरी पुत्र और ज्ञान हैं। जिस के पास भी यह 6 अमूल्य चीजें मौजूद होती हैं, उनकी जिंदगी से खुशियां कभी कम नहीं होतीं।
धन की प्राप्ति: महात्मा विदुर के अनुसार अगर मनुष्य के पास धन प्राप्ति का साधन है, तो उसके लिए यह सबसे बड़ा सुख है। क्योंकि, जिनके पास आय के साधन नहीं होते, उनका धन जल्दी ही समाप्त हो जाता है।
निरोगी काया: महात्मा विदुर ने निरोगी काया को सबसे बड़ा सुख बताया है। उनके अनुसार रोगों से शरीर कमजोर पड़ने लगता है। साथ ही ऐसे लोग अपने द्वारा कमाए गए धन का उपभोग नहीं कर पाते।
प्रेम करने वाली पत्नी: महात्मा विदुर के मुताबिक एक पत्नी घर की लक्ष्मी होती है। वह घर को स्वर्ग या नर्क में तब्दील कर सकती है। विदुर जी का कहना है कि जिस स्त्री का आचरण और स्वभाव अच्छा होता है, वह घर को स्वर्ग बना देती है। ऐसी पत्नी पाने वाला व्यक्ति काफी भाग्यशाली होता है।
बुद्धिमान मनुष्य: विदुर जीन ने बुद्धिमत्ता को काफी महत्व दिया है। उनके अनुसार ज्ञान एक ऐसा धन है, जिसे कोई भी चोरी नहीं कर सकता। ऐसे में जो लोग बुद्धीमान होते हैं, वह बेहद ही खुशकिस्मत होते हैं।
आज्ञाकारी संतान: महात्म विदुर कहते हैं, जिन लोगों की संतान आज्ञाकारी होती है, वह बेहद ही भाग्यशाली होते हैं।
मधुर वाणी: विदुर जी का कहना है कि पत्नी की मधुर वाणी घर में सभ्यता और शांति लेकर आती है। वहीं, कड़वी वाणी बोलने वाली स्त्री के घर में हमेशा अशांति रहती है। ऐसे में जिन मनुष्य की पत्नी की वाणी मधुर हो, वह बेहद ही भाग्यशाली होता है।