Venus Planet Transit: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है और उस गोचर का असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं शुक्र देव के राशि परिवर्तन की। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो इनकी स्वराशि है। यह रशि परिवर्तन 18 जून को होगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

कर्क राशि: शुक्र का गोचर आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शुक्र देव 11वें स्थान में गोचर करेंगे। जिसे ज्योतिष के मुताबिक आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही इनकम के नए-नए माध्यम भी बन सकते हैं। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आप इस दौरान किसी व्यावसायिक डील में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके साथ ही शुक्र ग्रह आपके चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। जिसको भौतिक सुख और माता का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इस समय आप प्रापर्टी या वाहन खरीदने का भी मन बना सकते हैं। वहीं इस दौरान आप एक मून स्टोन धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित होगा।

सिंह राशि: आपकी राशि से शुक्र ग्रह का गोचर दशम भाव में होगा। जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र और नौकरी में आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी पदोन्नती भी हो सकती है। इस समय भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर बॉस और वरिष्ठजनों का आपको सहयोग प्रदान होगा। आर्थिक पक्ष भी इस समय आपका पहले से बेहतर रहेगा। वहीं इस समय व्यापार में किए प्रयास सफल होंगे। इसलिए इस दौरान व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। वहीं शुक्र देव आपके तीसरे भाव के स्वामी हैं, जिसे पराक्रम और भाई- बहन का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। साथ ही भाई- बहन का सहयोग मिलेगा।

मेष राशि: शुक्र देव का गोचर आप लोगों के लिए  शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शुक्र देव का राशि परिवर्तन दूसरे भाव में होगा। जिसे ज्योतिष के मुताबिक धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको कारोबार मेंं अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं फंसे हुए धन प्राप्ति हो सकती है। अगर इस समय आप व्यापार का विस्तार या निवेश करना चाह रहे हैं तो भी यह समय आपके लिए अनुकूल है। वहीं शुक्र देव आपके सप्तम भाव के स्वामी है। जिसको लाइफ पार्टनर और पार्टनरशिप का स्थान कहते हैं। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में भी जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम में अच्छा धनलाभ होगा। आप इस समय साझेदारी का काम शुरू भी कर सकते हैं। आप लोग एक ओपल धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा।