Venus Planet Transit: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर करता है और इस गोचर का असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं शुक्र देव के राशि परिवर्तन की। आपको बता दें कि धन के दाता शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में गोचर करने जा रहे हैं, यह गोचर 18 जून को होगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

कर्क राशि: शुक्र का गोचर आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र ग्रह 11वें भाव में प्रवेश करेंगे। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही इनकम के नए-नए माध्यम भी बन सकते हैं। जिससे आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं आप इस दौरान किसी व्यावसायिक डील में अच्छा धनलाभ कमा सकते हैं। इसके साथ ही शुक्र ग्रह आपके दूसरे भाव और सप्तम स्थान के स्वामी हैं, जिसको पार्टनर व साझेदारी का भाव कहते हैं। इसलिए समय आपको लव पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। जो आपको फायदेमंद साबित हो सकती है। इस समय आप एक मोती स्टोन धारण  कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

सिंह राशि: आपकी राशि से शुक्र ग्रह का गोचर दशम भाव में होने जा रहा है। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र और नौकरी में आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी पदोन्नती हो सकती है। इस समय भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। साथ ही कार्यस्थल पर बॉस और वरिष्ठजनों का आपको सहयोग प्रदान होगा। आर्थिक पक्ष से भी आप इस दौरान मजबूत बनेंगे। वहीं इस समय व्यापार में किए प्रयास सफल होंगे। इसलिए इस दौरान कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। साथ ही इस समय साझेदारी के काम में भी आपको धनलाभ के योग हैं। वहीं इस समय आपको किसी मित्र के माध्यम से धनलाभ हो सकता है। इस समय आप एक सफेद जरकिन स्टोन धारण कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा धनलाभ होगा।

मेष राशि: आपकी गोचर कुंडली से शुक्र ग्रह का गोचर दूसरे स्थान में होने जा रहा है। जिसे ज्योतिष के अनुसार धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको कारोबार मेंं अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं फंसे हुए धन प्राप्ति हो सकती है। अगर इस समय आप व्यापार का विस्तार या निवेश करना चाह रहे हैं तो भी यह समय आपके लिए अनुकूल है। वहीं शुक्र ग्रह आपके सप्तम स्थान के स्वामी है। जिसको जीवनसाथी और पार्टनरशिप का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको लव पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही साझेदारी के काम में अच्छा धनलाभ होगा। आप इस समय पार्टनरशिप में काम शुरू भी कर सकते हैं। आप लोग एक ओपल धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए व्यापार में अच्छा मुनाफा करा सकता है।