Shukr Planet Transit 2022: ज्योतिष के मुताबिक प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है और उस राशि परिवर्तन का असर मानव जीवन पर सीधा पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं शुक्र देव के राशि परिवर्तन की। आपको बता दें कि विलासता और वैभव के दाता शुक्र ग्रह मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं, यह रशि परिवर्तन 23 मई को होगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मिथुन राशि: आपकी गोचर कुंडली से शुक्र देव 11वें स्थान में गोचर करेंंगे, जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए-नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आप इस दौरान किसी व्यावसायिक डील में अच्छा मुनाफा में हो सकता है। इसके साथ ही शुक्र देव आपके दूसरे स्थान और सप्तम भाव के स्वामी हैं, जिसको पार्टनर व साझेदारी का भाव कहते हैं। इसलिए समय आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही साझेदारी के काम में आपको अच्छे मुनाफे के संकेत हैं। वहीं इस समय आप कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। जो आपको लाभप्रद साबित हो सकती है। मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष में बुध ग्रह को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको शेयर और कारोबार में भी अच्छा धनलाभ हो सकता है। आप लोग एक पन्ना धारण कर सकते हैं।

कर्क राशि: आपकी राशि से शुक्र देव का संचरण दशम भाव में होगा। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र और नौकरी में आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है।साथ ही इस दौरान आपकी प्रोन्नति भी हो सकती है। इस समय भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर बॉस लोग आपके अनुकूल रहेंगे। आर्थिक पक्ष भी इस समय आपका बेहतर रहेगा। जो लोग चंद्र देव से संबंधित व्यापार( खान- पान, ट्रैवेल एजेंट्स, होटल इंडस्ट्री और ऑटोमोबाइल) क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार रहने वाला है। वहीं इस समय व्यापार में किए प्रयास सफल होंगे। इसलिए इस दौरान कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। साथ ही इस समय साझेदारी के काम में भी आपको धनलाभ के योग हैं। साथ ही इस दौरान आपके माता के सहयोग से कई काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही माता से धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

मीन राशि: आपकी राशि से शुक्र देव का संचरण दूसरे स्थान में होगा। जिसे वैदिक ज्योतिष के मुताबिक धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको कारोबार मेंं अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं फंसे हुए धन प्राप्ति के योग हैं। अगर इस समय आप कारोबार का विस्तार या निवेश करना चाह रहे हैं तो भी यह समय अनुकूल है। वहीं शुक्र ग्रह आपके तीसरे भाव के स्वामी है। जिसको पराक्रम और भाई- बहन का भाव कहते हैं। इसलिए इस समय आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। साथ ही गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। वहीं इस समय आपको छोटे- भाई बहन का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। जिस लोगों का करियर वाणी से संबंधित है (वकील, शिक्षक, मार्केटिंग का काम) उनको यह समय शानदार रह सकता है। वहीं इस समय आप एक पुखराज धारण कर सकते हैं।ौ