Malavya Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर स्वराशि और उच्च राशि में गोचर करके राजयोग का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि जून में शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय गोल्डन टाइम शुरू हो सका है।। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी और करियर- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इससिए इस समय आप काम- कारोबार में तरक्की हो सकती है। वहीं निवेश का विचार कर सकते हैं। बिजनेस को लेकर विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली से धन और वाणी स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही विलासिता की सामग्री और धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। करियर में प्रमोशन के योग हैं। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। वहीं अगर आपका काम- कारोबार वाणी, मार्केटिंग, फिल्म लाइन, कला और संगीत से जुड़ा हुआ है तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
मालव्य राजयोग बनने से कुंभ राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से प्रापर्टी भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप कोई लग्जरी आयटम खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं आपको पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपको माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।