Malavya Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अपनी उच्च राशि और स्वराशि में प्रवेश करते हैं। साथ ही उच्च राशि में गोचर करने से राजयोग और शुभ योग का भी निर्माण होता है। आपको बता दें कि 28 जनवरी 2025 में वैभव के दाता शुक्र ग्रह भी मालव्य राजयोग का निर्माण करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों करियर में पदोन्नति और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से 11वें स्थान पर गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपका आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकता है। साथ ही आय में वृद्धि हो सकती है। वहीं आप इस अवधि आप कोई संपत्ति या वाहन भी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं व्यापारियों को व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आय वृद्धि का योग बन रहा है। हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ पार्टनर का साथ मिल सकेगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों को मालव्य राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से सुख और संपत्ति भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपको पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से छठे और 11वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस अवधि में आप आध्यात्मिक रूप से विकसित होंगे और मानसिक शांति प्राप्त करेंगे। अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें और अनुशासन बनाए रखें। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, और परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो शादी के योग बन सकते हैं। यह समय जीवनसाथी की तलाश के लिए अनुकूल है। साथ ही इस दौरान आपको आक्समिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025