Kendra Trikon Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य, विलासता और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र ग्रह को वृष राशि का स्वामी माना जाता है। साथ ही स्वराशि में गोचर करते शुक्र ग्रह केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाते हैं जो जून में बनेगा। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर ही भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं इस अवधि में शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय इस दौरान जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना मकर राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी  गोचर कुंडली से कर्म स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान नौकरी में आपको तरक्‍की के योग मिल रहे हैं। इस समय व्यापारी धन की बचत कर पाएंगे और बिजनस में भी आपको कई गुना लाभ होगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। नौकरी में नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। साथ ही इस दौरान पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से किस्मत और विदेश स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं प्रेम संबंधित मामलों में रुचि बढ़ेगी। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। नौकरी और व्यापार में तरक्की हासिल कर सकते हैं। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय आपके कार्यों की सिद्धि हो सकती है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025