Venus Uday In Meen: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर उदय और अस्त होते रहते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें धन के कारक शुक्र ग्रह होली बाद 23 मार्च को उदित होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में उदय होंगे। ऐसे में शुक्र ग्रह के उदित होने का असर सभी राशियों के लोगों पर सीधे तौर पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय नई नौकरी मिल सकती है है। साथ ही करियर और कारोबार में ग्रोथ मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र देव का उदय होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली से भाग्य भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आपकी समाज में एक अलग ही छवि निकलकर आएगी। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी धर्म- कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। साथ ही इस समय प्रतियोगी छात्र किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शक्र देव का उदित होना मिथुन राशि के लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली से करियर और कारोबार स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही आपके सोच समझने की शक्ति प्रबल होगी और आपके द्वारा इस अवधि में लिए गए फैसले आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। नए कार्य करने का विचार आएगा और उसमें कामयाबी भी हासिल कर सकेंगे। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वहीं इस दौरान आपको सरकारी कार्यों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में पको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास पहले से अधिक बढ़ सकेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में सुधार होंगे। साथ ही व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकेंगे और लाभ भी होगा। परिवार वालों के साथ समय अच्छा गुजरेगा।