Shani or Shukr Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या युति बनाता है। तो इसका सीधा असर पृथ्वी और मानव जीवन पर पड़ता है। किसी के लिए यह परिवर्तन शुभ रहता है तो किसी के लिए यह अशुभ।

आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि अभी मकर राशि में विराजमान है और धन के दाता शुक्र देव 27 फरवरी 2022  को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां ये पर शनि और शुक्र ग्रह की युति का निर्माण होगा। शनि देव और शुक्र ग्रह में ज्योतिष के अनुसार मित्रता का भाव है। इसलिए इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर कुछ न कुछ जरूर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको कि विशेष फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

मेष राशि: आपकी राशि से शनि और शुक्र की युति दशम भाव में बन रही है। जिसको कर्म और करियर का भी स्थान कहा जाता है। वहीं साथ ही शुक्र देव आपके दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए यह समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है।

वृष राशि: आपकी राशि से शनि और शुक्र की युति नवम भाव में बनेगी, जिसको भाग्य और विदेश यात्रा का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। वहीं इस दौरान आप जिस काम में भी हाथ डालेंगे आपको फायदा होगा। विद्यार्थियों को इस समय भाग्य और मेहनत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अगर आपक व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको फायदा हो सकता है या फिर आप कोई विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- बिजनेस करने में माहिर माने जाते हैं इन 3 राशि लोग, अपनी बातों से किसी को भी कर सकते हैं इम्प्रेस

मीन राशि: आपकी राशि से शुक्र और शनि की युति ग्यारहवें भाव में बन रही है, जिसको इनकम का स्थान कहा जाता है। इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही फिजूल के खर्चों पर लगाम लग सकती है। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही इस समय आपके नए व्यवसायिक संबंध बनेंगे, जिसका आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। मीन राशि वाले इस समय व्यापार में कोई नई डील भी कर सकते हैं। जो फायदेमंद साबित हो सकती है। (यह भी पढ़ें)- Shani Uday 2022: मकर राशि में उदित होगें कर्मफल दाता शनि देव, जानिए सभी राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव