Venus Uday In Makar 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2026 में कई छोटे और बड़े ग्रह अस्त और उदय होंंगे। जिसमें धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह का नाम शामिल है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह फरवरी में उदित होने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में उदित होंगे। ऐसे में शुक्र ग्रह के उदित होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों को पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व मेंं निखार आएगा। वहीं इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही इस दौरान पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। वहीं मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। साथ ही नए संपर्क लाभकारी साबित होंगे। वहीं शादीशुदा लोगोंं का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं कुंवारे लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र देव का उदित होना करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपकी सृजनात्मक योजनाएं और निवेश इस समय लाभप्रद साबित हो सकते हैं। वहीं कला, संंगीत, मीडिया, फैशन डिजाइनिंग के सेक्टर से जुड़े हुए हैं उनको लाभ हो सकता है। साथ ही करियर में नई दिशा मिलेगी और पेशेवर जीवन में सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नया कार्य शुरु करने के लिए समय अनुकूल है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं जो लोग बिज़नेस में हैं, उन्हें साझेदारी और बड़े सौदों में फायदा होगा। वहीं इस दौरान कानूनी या जमीन-प्रॉपर्टी का कोई रुका मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। वहीं इस दौरान आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं माता के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है।
