Venus Transit In Taurus: वैभव के दाता शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी तरह के राजयोग का बनता है। ज्योतिष शास्त्र में 5 महापुरुष राजयोग का जिक्र मिलता है। जिसमें हम यहां बात करने जा रहे हैं। मालव्य राजयोग के बारे में, जिसका निर्माण धन के दाता शुक्र करते हैं। आपको बता दें कि वैभव के दाता शुक्र ग्रह 30 जून को अपनी स्वराशि वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। वहीं इस राजयोग का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन लोगों को धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

12 साल बाद गुरु बृहस्पति बनाएंगे शक्तिशाली ‘हंस महापुरुष राजयोग’, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब सारा धन

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से लग्न स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही इस योग के प्रभाव से आपको हर काम में सफलता मिलेगी और आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप व्यापार करते हैं तो नए एग्रीमेंट्स और मुनाफे के अवसर बनेंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मालव्य राजयोग आप लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्‍छी होगी और आपको धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको इस समय नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। इस वजह से कार्यक्षेत्र में आपकी डिमांड बढ़ेगी। आपके फैसले सही साबित होंगे और आपको उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं इस दौरान धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आपका सम्मान होगा। अगर आप पढ़ाई या लेखन से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही नौकरी में प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो नए एग्रीमेंट्स और मुनाफे के अवसर बनेंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी साथ ही छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025