Venus/Shukra Tansit 2021: अक्टूबर महीने के अंत में शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 30 अक्टूबर यानी आज शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह आर्थिक समृद्धि, प्रेम, सामंजस्य और भौतिक सुख-संसाधनों के उपयोग को दर्शाते हैं इसलिए शुक्र का हर व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। ज्योतिष शास्त्र में भी शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। 30 अक्टूबर यानी की आज के दिन शुक्र 3 बजकर 56 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करें। इसके बाद 8 दिसंबर 2021 को दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर शुक्र धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। अगले एक महीने तक इन राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। तो आइये जानते हैं कौन-सी हैं वह राशियां-

मेष राशि: शुक्र ग्रह के धनु में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। इस राशि के लोगों को कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। बता दें कि शुक्र मेष राशि के नवम भाव में गोचर करेंगे, जिससे इस राशि के जातकों की धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। इस राशि के जो जातक छात्र हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन रिश्तों में मिठास लेकर आएगा। इस राशि के जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की संभावना है। सिंह राशि के लोगों पर इस दौरान मां लक्ष्मी की भी असीम कृपा रहेगी और इन्हें आर्थिक लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि: शुक्र के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों के सुख और संपत्ति में वृद्धि होगी। इस दौरान आप वाहन भी खरीद सकते हैं। हालांकि भौतिक सुख-सुविधाओं पर आप अधिक खर्चा करेंगे।

धनु राशि: शुक्र ग्रह का धनु राशि में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों की रचनात्मकता में वृद्धि होगी। धनु राशि के जो जातक चित्रकला, संगीत और सिनेमा से जुड़े हैं, उन्हें लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। इस दौरान आपकी तरक्की होने की संभावन है।