Shukra Nakshatra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र में भी प्रवेश करते हैं। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिलता है। शुक्र को धन-वैभव, सुख-संपदा, ऐश्वर्य, प्रेम, आकर्षण, काम आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र केै नक्षत्र परिवर्तन का असर कुछ राशि के जातकों की किस्मत को भी चमका सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर माह की शुरुआत में शुक्र गुरु के नक्षत्र विशाखा में प्रवेश करने वाले हैं। अपने मित्र के नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को शुक्र के साथ-साथ गुरु का भी शुभ फल मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के विशाखा नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ..
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 5 अक्टूबर को सुबह 12 बजकर 20 मिनट पर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 16 अक्टूबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। बता दें कि नक्षत्र मंडल के अनुसार, 27 नक्षत्रों में से 16वां नक्षत्र विशाखा है। इस नक्षत्र के स्वामी देवगुरु गुरु है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में शुक्र छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आप धन संचय करने में भी कामयाब हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। व्यापार में आपको खूब मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। लेकिन बदलते मौसम में थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन करना लाभकारी सिद्धहो सकता है। इस राशि के एकादश भाव में शुक्र रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। जीवन में अनके प्रकार की खुशियों की दस्तक हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में आपको काफी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। सुख में सुख-सुविधाओं से की कमी नहीं होगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
